फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Congress protest against BJP at district headquarters

Panchkula News: पंजाब कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर दिया धरना

Fri, 07 Jul 2023 11:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Punjab Congress protest against BJP at district headquarters
चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ पंजाब के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चंडीगढ़ में धरना दिया। वड़िंग ने सवाल उठाया कि दागी भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। जिन लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, वे खुलेआम क्यों घूम रहे हैं? किसी भी भाजपा नेता पर अपमानजनक और भेदभावपूर्ण शब्दों का इस्तेमाल करने पर मुकदमा क्यों नहीं चलाया जाता? उन्होंने कहा, उन्हें भी न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हालिया फैसले में मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए पीपीसीसी प्रमुख ने कहा कि उनके खिलाफ फैसला असंतोषजनक है लेकिन निश्चित रूप से अप्रत्याशित नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत में मानहानि के कानून के एक भी मामले की जानकारी नहीं है, जहां आरोपियों के खिलाफ इतना कठोर फैसला सुनाया गया हो। वड़िंग ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले ने मामले को आगे बढ़ाने के हमारे संकल्प को दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से लड़ाई लड़ने और भाजपा को करारा जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र में तानाशाह सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के रुख की सराहना करते हुए वड़िंग ने कहा कि वह एक निडर नेता हैं और इस तरह की दबाव रणनीति और उत्पीड़न से नहीं डरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed