फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab CM said in Chhattisgarh, fulfilled all election promises in one and a half year

Panchkula News: छत्तीसगढ़ में पंजाब के सीएम बोले, डेढ़ साल में सारे चुनावी वादे पूरे किए

Sat, 19 Aug 2023 11:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM said in Chhattisgarh, fulfilled all election promises in one and a half year
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ छत्तीसगढ़ में थे। इस दौरान उन्होंने वहां होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए गारंटी कार्ड जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी है। पहले राजनीतिक दल चुनाव घोषणापत्र जारी कर बड़े-बड़े वादे करते थे। ये घोषणापत्र झूठ से भरे हुए होते थे लेकिन अरविंद केजरीवाल गारंटी देते हैं, इसलिए यह गारंटी कार्ड हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली और पंजाब में पहले ही यह गारंटी पूरी कर चुके हैं। पंजाब में आप की सरकार एक साल पांच महीने पहले ही बनी है, लेकिन हमने वहां सभी प्रमुख चुनावी गारंटियां पूरी की हैं। हम पंजाब में स्कूल ऑफ एमिनेंस बना रहे हैं और 660 मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं जहां लोगों को मुफ्त इलाज, जांच और दवाएं मिलती हैं। प्रिंसिपलों का तीसरा बैच प्रशिक्षण के लिए अभी सिंगापुर में है।
विज्ञापन

मान ने कहा कि इस वर्ष सरकारी स्कूलों में 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया और 12710 शिक्षकों की सेवा नियमित की। हमने 31910 सरकारी नौकरियां और लाखों निजी नौकरियां दीं। हमने पंजाब में एक नंबर लांच किया जहां आम लोग किसी भी भ्रष्टाचार के बारे में शिकायत कर सकते हैं। 350 से अधिक नेताओं और अधिकारियों को गिरफ्तार किया जो भ्रष्ट थे। हमने पंजाब में एक विधायक एक पेंशन योजना लागू की ताकि जनता के पैसे की लूट को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed