फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab CM Bhagwant Mann reached Shri Nada Sahib Gurdwara, bowed his head and offered Ardas

पंजाब के सीएम भगवंत मान श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे पहुंचे, माथा टेक अरदास लगाई

Sat, 23 Apr 2022 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann reached Shri Nada Sahib Gurdwara, bowed his head and offered Ardas
पंचकूला। पंजाब के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद भगवंत मान पहली बार श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे। सुबह 10 बजे भगवंत मान के दौरे के चलते श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर ने अखंड पाठ का आयोजन कराया था। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे पहुंचे थे। उन्होंने श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर देश और प्रदेश की भलाई की अरदास लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहेगुरु से आशीर्वाद मांगा है कि उन्हें जनता ने जो जिम्मेेदारी सौंपी है, वे उसका ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन कर सकें। माथा टेकने के बाद उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री गुरुद्वारे में करीब आधे घंटे तक रुके रहे। तीन दिन बाद अखंड पाठ का समापन होगा। संभावना है कि उस दिन भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुद्वारे पहुंचेंगे। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed