फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab cabinet may be expanded next week

अगले हफ्ते हो सकता है पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार

Sun, 03 Jul 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Punjab cabinet may be expanded next week
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर लौटने के बाद पंजाब मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना बढ़ गई है। पंजाब आप के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दोपहर बाद या मंगलवार सुबह इस संबंध में एलान करने वाले हैं। यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री मौजूदा नौ मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करते हुए यह फैसला भी लेंगे कि इनमें से किन्हें मंत्रिमंडल में बनाए रखना है। अमन अरोड़ा, सरबजीत कौर माणुके, बलजिंदर कौर सहित कुछ अन्य नाम चर्चा में हैं, जो मंत्री बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सत्ता संभालने के बाद भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में केवल 10 विधायकों को मंत्री पद सौंपे थे। इनमें एक मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में पद से हटा दिया गया था। इस तरह अब मंत्रिमंडल में आठ पद खाली हैं, जिनमें से छह पदों पर सोमवार या मंगलवार को मंत्रियों के नाम का एलान हो सकता है। उल्लेखनीय है कि संगरूर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार से मान सरकार को तगड़ा झटका लगा है। इस हार को विपक्षी दलों ने मान सरकार की घटती लोकप्रियता के रूप में प्रचारित भी किया है, जिसकी भरपाई विधानसभा में पेश किए गए वर्ष 2022-23 के बजट से करने का प्रयास भी बहुत कारगर नहीं रहा। आप सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान पंजाब मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

इस बीच मंत्री बनाए जाने वाले जिन विधायकों के नाम चर्चा में हैं, उनमें अमन अरोड़ा, सरबजीत कौर माणुके, बलजिंदर कौर, जीवनजोत कौर, नीना मित्तल और नरेश दहिया हैं। इनमें अमन अरोड़ा, माणुके और बलजिंदर कौर दूसरी बार विधायक चुनकर आए हैं। मुख्यमंत्री ने इससे पहले अपने मंत्रिमंडल में दूसरी बार चुनकर आए केवल दो विधायकों हरपाल चीमा और मीत हेयर को ही स्थान दिया था। वहीं कुलतार सिंह संधवां को विधानसभा के स्पीकर और जयकिशन रोड़ी को डिप्टी स्पीकर के पद सौंपकर उन्हें ऐडजस्ट किया है। दूसरी बार चुने गए बाकी विधायकों में प्रिंसिपल बुधराम भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed