फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab appointed Nodal Officer for speedy disposal of pending cases against Hon'ble

माननीयों पर लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए पंजाब ने नोडल ऑफिसर किया नियुक्त

Wed, 28 Jul 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Punjab appointed Nodal Officer for speedy disposal of pending cases against Hon'ble
चंडीगढ़। पूर्व और मौजूदा सांसदों/विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की जांच और उनके ट्रायल में तेजी लाने के लिए पंजाब सरकार ने आईजी (लॉ एंड आर्डर) संजय कुमार को नोडल ऑफिसर नियुक्त कर दिया है। सभी जिलों के डीसी और एसएसपी को इन मामलों की जांच और ट्रायल में तेजी लाए जाने के लिए आदेश भी जारी किए गए हैं। यह जानकारी पंजाब सरकार ने मंगलवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लुधियाना की जिला अदालत में आयकर, सुखपाल खैरा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ ईडी के मामले चल रहे हैं। इन दोनों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है और ट्रायल पर रोक है। केंद्र ने कहा कि इन मामलों को आगे बढ़ाने के लिए क्या किया जा रहा है इसकी जानकारी देने के लिए उन्हें कुछ समय दिया जाए। इस दौरान कोर्ट का सहयोग कर रहे सीनियर एडवोकेट रुपिंदर खोसला ने हाईकोर्ट को बताया की हाल ही में पंजाब के एक विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर लंबित एक मामले में ट्रायल पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। इन मामलों पर गौर करने की खोसला ने कोर्ट से अपील की।
विज्ञापन

सीबीआई के माननीयों पर पंजाब और हरियाणा में 5 मामले
सीबीआई ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब और हरियाणा के पूर्व व मौजूदा सांसदों/विधायकों के पांच मामले चल रहे हैं। इनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जिले राम शर्मा, पंजाब के पूर्व विधायक राज खुराना और पंजाब के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह काहलों का नाम शामिल है। हाईकोर्ट ने अब सीबीआई की विशेष अदालत से इन सभी लंबित मामलों के स्टेटस की जानकारी मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed