फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pulwama attack: 28 buses canceled from Pathankot to Jammu due to security

सुरक्षा के चलते पठानकोट से जम्मू जाने वाली 28 बसें रद्द, परेशान हो रहे यात्री

Sun, 17 Feb 2019 07:35 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो, अमर उजाला, पठानकोट Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Feb 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
Pulwama attack: 28 buses canceled from Pathankot to Jammu due to security
Demo - फोटो : twitter
पुलवामा हमले के बाद से जम्मू कश्मीर के काली बड़ी, चड़वाल, दयाला चक्क और सांबा में हो रहे प्रदर्शन से खौफजदा ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से पठानकोट से जम्मू जाने वाली बस सेवा ठप कर दी है। शनिवार को पठानकोट से जम्मू के लिए जाने वाली 28 बसें नहीं चली। 
विज्ञापन


पठानकोट के मुख्य बस स्टैंड पर जम्मू जाने वाले यात्री दिन भर बस सेवा शुरू होने का इंतजार करते रहे। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति कंट्रोल में हुई तो रविवार को बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल जेएंडके में हिंदू संगठन सड़कों पर हैं और कई जगह आगजनी की घटनाएं होने के बाद वहां प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है।
विज्ञापन


स्थिति कंट्रोल से बाहर होने की वजह से किसी भी राज्य ने जम्मू के लिए बसें नहीं भेजी हैं। यही कारण है कि पठानकोट से जेएंडके की ओर रोजाना चलने वाली 12, पठानकोट डिपो की 10 और हिमाचल परिवहन की 6 बसें शनिवार को नहीं चली। बस स्टैंड पर जम्मू, उधमपुर और कठुआ के काउंटर सुनसान पड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यात्री रहे परेशान

पठानकोट से सांबा जाने वाले अजय, शुभम, वृंदा और हार्दिक ने बताया कि वह पिछले दो घंटे से बस स्टैंड पर जम्मू की बस का इंतजार कर रहे हैं, अभी तक एक भी बस नहीं आई। जेएंडके काउंटर पर बैठे कर्मचारी से पूछा तो उसने बताया कि पुलवामा हमले के बाद जम्मू के लिए बस सेवा पूरी तरह से बंद है। उन्होंने कहा कि वह बाईपास पर भी गए लेकिन वहां भी एक घंटा कोई बस नहीं मिली। 

पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के स्टेशन सुपरवाइजर सरदार हरभजन सिंह और जेएंडके ट्रांसपोर्ट के पठानकोट में बैठे स्टेशन सुपरवाइजर रणधीर सिंह ने बताया कि जेएंडके के काली बड़ी, चड़वाल, दयाला चक्क और सांबा में शुक्रवार से प्रदर्शनकारियों ने किसी भी वाहन को जम्मू में नहीं घुसने दिया।

जेएंडके सरकार ने भी लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया जिस कारण आज को भी बस नहीं चलाई गई। उन्होंने कहा कि रविवार को कर्फ्यू में ढील मिलने की संभावना है। अगर कर्फ्यू में ढील मिलती है तो हायर अथॉरिटी की परमिशन के बाद बसों को जम्मू भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed