फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Public judgment imprisoned in EVMs: Results on 30

जनता का फैसला ईवीएम में कैदः नतीजे 30 को

Mon, 28 Dec 2020 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Public judgment imprisoned in EVMs: Results on 30
पंचकूला। नगर निगम चुनाव में 55.4 प्रतिशत मतदाताओं ने ईवीएम का बटन दबाकर अपने मत का प्रयोग किया। सुबह 8 बजे मॉकपोल के साथ शुरू हुआ मतदान शाम साढ़े 5 बजे तक जारी रहा। शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक कोरोना मरीजों ने भी मतदान किया। मतदान के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हर एक घंटे के अंतराल में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते नजर आए। इतना ही नहीं राज्य चुनाव आयोग डॉ. दिलीप सिंह और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा भी दलबल के साथ दौरा करते रहे। मतदान के दौरान एक जगह ईवीएम में तकनीकी खराबी की सूचना मिली, जिसे चुनाव अधिकारियों ने मौके पर पहुंच ठीक करवाया। वहीं, दूसरी तरह कांग्रेस के एक प्रत्याशी की शंका का भी समाधान किया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि बीड घग्गर के पोलिंग बूथ नंबर-137 पर मेयर पद के लिए रखी ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई है। इसकी सूचना जैसे ही रिटर्निंग अधिकारी को मिली उन्होंने मौके पर तकनीकी स्टाफ को भेज कर ठीक करवाया और मतदान प्रक्रिया शुरू करवाई। वहीं, बाद दोपहर दो बजे के करीब कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय चौधरी ने सेक्टर-4 स्थित सतलुज स्कूल में बने पोलिंग बूथ के एक मशीन में गड़बड़ी की आशंका जताई। इस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट समेत आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच उन्हें ईवीएम को चेक करवाकर शंका का समाधान किया।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिली मतदान की इजाजत
पंचकूला निगम के मेयर समेत 20 वार्ड पार्षद के लिए लोगों ने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। मतदान केंद्र पर आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इसके बाद उन्हें मास्क और प्लास्टिक का दास्ताने पहनाने के बाद मतदान की इजाजत दी गई। महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग, युवा सभी मतदान के लिए बारी का इंतजार करते नजर आए। सप्लीमेंटरी लिस्ट में नए मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि एजेंटों के पास लिस्ट में नाम ही नहीं मिल रहे थे। जिसके बाद रिटर्निंग अधिकारियों को बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के नाम ढूंढने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा वार्ड-19 और 20 में हुआ मतदान
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर 185909 मतदाताओं में से 100410 मतदाताओं ने अपने मत प्रयोग किया। जिसमें राजीव एवं इंदिरा, कॉलोनी, बुढ़नपुर में करीब 11 हजार वोट पड़े हैं। जबकि सबसे ज्यादा वार्ड नंबर 19 और 20 में करीब 14500 मतदाताओं ने वोट डाला। बाकी शहरी और आशियाना कांप्लेक्स के मतदाता हैं। ऐसे में भाजपा को शहरी वोटर पर शुरू से ही उम्मीद है और कांग्रेस कालोनियों एवं गांवों के आंकड़ों पर खेल रही है। राजनीतिक दलों द्वारा पोलिंग बूथों के बाहर टेंट लगाकर लोगों की वोट चेक करने का काम भी चलता रहा।
वोटर स्लिप के साथ प्रतिनिधियों की फोटो पर जताया एतराज
कई मतदान केंद्रों पर वोटर स्लिप के साथ राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों का फोटो लगे होने पर दूसरे राजनीतिक दलों द्वारा एतराज जताया गया। वार्ड नंबर-8 में वोटर स्लिप पर कांग्रेस की प्रतिनिधि का स्लिप लगे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा। भाजपा नेता योगेंद्र शर्मा योगी ने बताया कि वोटर स्लिप के साथ कांग्रेस मेयर और उम्मीदवार वार्ड प्रत्याशी लगाकर भेजा जा रहा था। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी इन स्लिपों को चेक भी नहीं कर रहे थे। मतदान केंद्र के अंदर काफी संख्या में वोटर स्लिप भी पकड़ी गई। भाजपा ने रिटर्निंग अधिकारी और पुलिस के समक्ष भी एतराज जताया।

कोरोना के बाद भी दिखा उत्साह
शहर में कोरोना के बावजूद भी लोगों का उत्साह देखने को मिला। लोग लाइनों में लगकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। शहरी और ग्रामीण इलाकों में मत प्रतिशत के आधार पर आंकलन लगने शुरू हो गया है, जहां भाजपा का दावा है कि वह अच्छी जीत दर्ज करेंगे। वहीं कांग्रेस को कॉलोनी और ग्रामीण इलाकों के वोटर पर उम्मीद है। शहरी मतदाता ने इस बार काफी बढ़ चढ़कर मतदान किया है।
किस वार्ड में कितने हैं मतदाता
वार्ड नंबर-1 में 7117
वार्ड नंबर-2 में 7960
वार्ड नंबर-3 में 12926
वार्ड नंबर-4 में 13798
वार्ड नंबर-5 में 10708
वार्ड नंबर-6 में 6332
वार्ड नंबर-7 में 10982
वार्ड नंबर-8 में 8165
वार्ड नंबर 9 में 10136
वार्ड नंबर-10 में 10461
वार्ड नंबर 11 में 12232
वार्ड नंबर-12 में 10575
वार्ड नंबर-13 में 8591
वार्ड नंबर-14 में 7669
वार्ड नंबर-15 में 5694
वार्ड नंबर-16 में 9258
वार्ड नंबर-17 में 8059
वार्ड नंबर-18 में 7414
वार्ड नंबर-19 में 8501
वार्ड नंबर-20 में 9331
कुल मतदाता 185909
किस वार्ड में कितने पड़े वोट
वार्ड नंबर-1 में 4627
वार्ड नंबर-2 में 3101
वार्ड नंबर-3 में 6082
वार्ड नंबर-4 में 6173
वार्ड नंबर-5 में 5740
वार्ड नंबर-6 में 4049
वार्ड नंबर-7 में 6575
वार्ड नंबर-8 में 5260
वार्ड नंबर 9 में 5170
वार्ड नंबर-10 में 4934
वार्ड नंबर 11 में 6118
वार्ड नंबर-12 में 4869
वार्ड नंबर-13 में 4457
वार्ड नंबर-14 में 3120
वार्ड नंबर-15 में 3372
वार्ड नंबर-16 में 7265
वार्ड नंबर-17 में 3765
वार्ड नंबर-18 में 4444
वार्ड नंबर-19 में 6480
वार्ड नंबर-20 में 7929
कुल वोट पड़ी 100410
किस वार्ड में कितने प्रतिशत हुआ मतदान
वार्ड नंबर-1 में 65.01 प्रतिशत
वार्ड नंबर-2 में 38.95 प्रतिशत
वार्ड नंबर-3 में 47.05 प्रतिशत
वार्ड नंबर-4 में 44.37 प्रतिशत
वार्ड नंबर-5 में 53.60 प्रतिशत
वार्ड नंबर-6 में 63.94 प्रतिशत
वार्ड नंबर-7 में 59.87 प्रतिशत
वार्ड नंबर-8 में 64.42 प्रतिशत
वार्ड नंबर 9 में 51 प्रतिशत
वार्ड नंबर-10 में 47.16 प्रतिशत
वार्ड नंबर 11 में 50.01 प्रतिशत
वार्ड नंबर-12 में 46.04 प्रतिशत
वार्ड नंबर-13 में 51.88 प्रतिशत
वार्ड नंबर-14 में 41 प्रतिशत
वार्ड नंबर-15 में 59.22 प्रतिशत
वार्ड नंबर-16 में 78.47 प्रतिशत
वार्ड नंबर-17 में 46.71 प्रतिशत
वार्ड नंबर-18 में 59.94 प्रतिशत
वार्ड नंबर-19 में 76.22 प्रतिशत
वार्ड नंबर-20 में 84.97 प्रतिशत
कुल वोट प्रतिशत 55.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed