फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Public Health Department winner in Gupta Memorial League Cricket Tournament

Panchkula News: गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट विजेता

Sun, 14 Dec 2025 06:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department winner in Gupta Memorial League Cricket Tournament
रोमांचक मुकाबले में हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट को 3 विकेट से हराया, सिविल सेक्रेटेरिएट ने भी दर्ज की जीत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे 27वें गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में वीरवार को मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। पहले मैच में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट हरियाणा ने हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट को 3 विकेट से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। इस मैच में हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अमन कंबोज (14 रन देकर 2 विकेट) को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के हिमांशु उपाध्याय (22 रन देकर 4 विकेट) को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बनाए। टीम की ओर से अजय चौहान ने 31 रन, शुभम चौहान ने 26 रन और मनीष कुमार ने 25 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के हिमांशु उपाध्याय ने 22 रन देकर 4 विकेट, युगनीक ने 18 रन देकर 2 विकेट और अमित गोयत ने 35 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने 21.1 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए अंकुर ने 45 रन और मनोज भांभू ने 34 रन की अहम पारियां खेलीं। वहीं गेंदबाजी में हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अमन कंबोज ने 14 रन देकर 2 विकेट, मोहन ने 28 रन देकर 2 विकेट और मनोज भानुकर ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के दूसरे मुकाबले में हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट ने एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के यश रोहिल्ला (51 रन) को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट के नसीब (38 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की टीम 23 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट हो गई। यश रोहिल्ला ने 51 रन, राज ने 23 रन और ओम प्रकाश गोदारा ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में सिविल सेक्रेटेरिएट के नसीब ने 5 रन देकर 2 विकेट, मोहम्मद आसिफ ने 5 रन देकर 2 विकेट, अनिल कुमार बलहारा ने 11 रन देकर 2 विकेट और दीपक शर्मा ने 5 रन देकर 1 विकेट लिया।

जवाब में हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट ने 15.3 ओवर में 3 विकेट पर 114 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया। टीम की ओर से दीपक शर्मा ने 39 रन, नसीब ने 38 रन और अंगद बिष्ट ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में संजीव नैन ने 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed