फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   public bike sharing scheme, Chandigarh, people calling company, damage to bicycle

कंपनी को फोन करके लोग बता रहे आपकी साइकिल को हो रहा नुकसान

Sun, 29 Aug 2021 09:20 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
public bike sharing scheme, Chandigarh, people calling company, damage to bicycle
चडीगढ़। शहर में पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के अंतर्गत चलने वाली साइकिलों की दुर्गति के बाद अब लोग जागरूक हो रहे हैं। साइकिलों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की कंपनी को जानकारी तो मिल रही है, लेकिन ऐसा करने वालों को कहीं कोई टोकता नहीं है। जब तक टीम पहुंचती है, तब तक संबंधित व्यक्ति साइकिल को नुकसान पहुंचाकर मौके से निकल चुका होता है।
विज्ञापन

बीते 26 अगस्त को अमर उजाला ने ‘13 दिन में स्मार्ट साइकिलों की दुर्गति कर डाली, कोई टायर चुरा ले गया, किसी ने बैटरी उड़ा ली’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद शहर के लोग जागरूक हुए। लोग अब कहीं भी किसी को साइकिलों को नुकसान पहुंचाते देखते हैं, तो कंपनी के नंबर पर कॉल कर जानकारी देते हैं। कुछ लोग खराब साइकिलों की जानकारी ट्विटर के माध्यम से देते हैं। शहरवासियों के इस रुझान से स्मार्ट सिटी के अधिकारियों व कंपनी को थोड़ा हौसला मिला है, लेकिन उनकी अपील है कि ऐसा करते देखने पर लोग टोकने का अभियान शुरू करें, ताकि लोगों की सुविधा के लिए आई साइकिलों का बेहतर उपयोग हो सके।
विज्ञापन

कंपनी की टीम लगातार कर रही निगरानी
लगातार साइकिलों के सामान चोरी और खराब होने के मामले के बाद कंपनी ने दो टीमें गठित की हैं। ये टीमें दो जोन में डॉकिंग स्टेशनों को बांटकर 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। तय समय सीमा में टीम के सदस्य डॉकिंग स्टेशन पर जाकर साइकिलों को देख रहे हैं। जो साइकिलें चल रही हैं, उन्हें भी जीपीएस से लगातार चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed