फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   pu phd

दिव्यांग अभ्यर्थी पीएचडी के लिए कर सकते हैं आवेदन

Thu, 18 Jul 2019 02:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
pu phd
चंडीगढ़। पीयू से पीएचडी के लिए सभी सीटें फुल हो गईं, लेकिन दिव्यांग विद्यार्थियों की सीटें नहीं भर पाईं। इसके लिए पीयू प्रशासन ने दोबारा इन विद्यार्थियों को आवेदन का मौका दिया है। बताया जाता है कि दिव्यांग स्टूडेंट्स के जितने कार्यक्रम होते हैं या फिर शिक्षा की बात होती है तो उसका प्रचार-प्रसार उस ढंग से नहीं हो पाता जिस ढंग से अन्य कार्यों के लिए पीयू मेहनत करता है।
विज्ञापन

पीयू हर साल एक हजार से अधिक स्टूडेंट्स को पीएचडी की उपाधि प्रदान करता है। इसमें 16 से अधिक राज्यों के स्टूडेंट शामिल होते हैं। इसके अलावा आठ से अधिक देशों के 300 से अधिक स्टूडेंट होते हैं। इसमें अफगानिस्तान, ब्राजील, थाईलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि देश शामिल हैं।
विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार भी पीयू ने पीएचडी के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें यूजीसी से नेट, जेआरएफ या पीयू की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण को आधार बनाया गया था। सभी विभागों के पास पीएचडी के आवेदन क्षमता से कई गुना अधिक पहुंचे, लेकिन दिव्यांग स्टूडेंट्स के आवेदन कम पहुंचे। यह भी बताया जा रहा है कि पिछले वर्षों में इन आवेदनों की संख्या कम नहीं हुई, लेकिन इस बार कमी दिखाई दी। इसके लिए प्रचार-प्रसार का अभाव माना जा रहा है। साथ ही दिव्यांग विद्यार्थी पीएचडी की ओर रुख नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed