फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PU developed a device to instantly check air purity

Panchkula News: पीयू ने हवा की शुद्धता को तुरंत जांचने के लिए उपकरण विकसित किया

Mon, 02 Jun 2025 10:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
PU developed a device to instantly check air purity
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के एक शोधकर्ता की ओर से हवा की शुद्धता/गुणवत्ता के स्तर को तुरंत मापने के लिए विकसित किए गए एक विशेष डिवाइस को भारत सरकार द्वारा पेटेंट प्रदान किया गया है।
यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग से पीएचडी शोधकर्ता बचनदीप सिंह भट्टल ने रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स डिटेक्टर नामक इस डिवाइस को डिजाइन किया है, जिसकी मदद से हवा की गुणवत्ता को तुरंत जांचा जा सकता है। यूनिवर्सिटी में वह डॉ. गौरव गुप्ता और ब्रह्मलीन सिद्धू के मार्गदर्शन में अपना पीएचडी शोध कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस शोध में डॉ. गुरजीत सिंह भट्ठल और डॉ. प्रियंका गुप्ता ने भी अपना योगदान दिया है। बचनदीप सिंह भट्ठल ने बताया कि विशेष रूप से तैयार किए गए इस उपकरण की खास बात यह है कि यह उपयोगकर्ताओं के लिए आसान है और किसी भी इंडोर यानी बंद स्थान जैसे कि क्लासरूम, अस्पताल, कार्यालय, शॉपिंग मॉल, पार्टी हॉल, थियेटर, घर में हवा की गुणवत्ता और शुद्धता को तुरंत माप सकता है। यह एक अच्छी तरह से डिजाइन किया गया उपकरण है जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी डॉ. जगदीप सिंह ने शोधकर्ता बचनदीप सिंह भट्ठल तथा उनके पर्यवेक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा कहा कि कोई भी संस्था जो शोध कर रही है, वह आम लोगों के जीवन स्तर को सरल तथा बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होती है, यह उस संस्था की योग्यता के साथ-साथ उसकी प्राथमिकताओं को भी प्रमाणित करता है। उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी को इस बात पर गर्व है कि यहां विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी उच्चस्तरीय कार्य हो रहे हैं जो पेटेंट स्तर तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed