फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PRTPD Board approves master plan of Dera Baba Nanak, Nangal, Barnala and Nabha

Panchkula News: पीआरटीपीडी बोर्ड ने डेरा बाबा नानक, नंगल, बरनाला और नाभा के मास्टर प्लान को दी मंजूरी

Tue, 13 Jan 2026 10:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
PRTPD Board approves master plan of Dera Baba Nanak, Nangal, Barnala and Nabha
चंडीगढ़। पंजाब क्षेत्रीय एवं शहरी योजना तथा विकास (पीआरटीपीडी) बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक मंगलवार को आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में बोर्ड ने डेरा बाबा नानक, नंगल, बरनाला और नाभा के नए मास्टर प्लानों को मंजूरी दे दी। इस मंजूरी से संबंधित क्षेत्रों के योजनाबद्ध विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रस्तावित नए औद्योगिक हब और आवासीय टाउनशिप के विकास में मदद मिलेगी जिससे निवेश के अवसर खुलेंगे और साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन

बैठक में स्थानीय निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा ने भाग लिया जबकि लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में सहभागिता की। बोर्ड ने राज्यभर में योजनाबद्ध शहरीकरण और बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रमुख एजेंडों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने सुरक्षा, योजनाबद्ध सड़क विस्तार और सतत शहरी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न मास्टर प्लान और यूनिफाइड जोनिंग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों को भी मंजूरी दी। इनमें विशेष रूप से अधिसूचित सड़कों के साथ-साथ नो-कंस्ट्रक्शन जोन से संबंधित संशोधन शामिल हैं।

बैठक में मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, आवास एवं शहरी विकास सचिव विकास गर्ग, ग्रामीण विकास एवं पंचायत सचिव अजीत बालाजी जोशी, स्थानीय निकाय सचिव मनजीत सिंह बराड़, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव सोनाली गिरि और संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed