फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PRTC will get 400 new buses in the new year

Panchkula News: पीआरटीसी को नए साल पर मिलेंगीं 400 नई बसें

Fri, 01 Nov 2024 07:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
PRTC will get 400 new buses in the new year
ट्रांसपोर्ट विभाग ने कुल 577 नई बसें खरीदने की बनाई है योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार नए साल पर 400 नई बसें पीआरटीसी के लिए खरीदने जा रही है। इससे सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। पंजाब में हर साल करोड़ों लोग बसों में सफर करते हैं। प्रदेश में आज भी कई ऐसे रूट हैं, जहां लोगों को बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
प्रदेश के कई गांव, कस्बे और ब्लॉक में सरकारी बसों के रूट की कमी है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए ट्रांसपोर्ट विभाग ने नई बसें खरीदने का टेंडर जारी कर दिया है। सरकार कुल 577 नई बसें खरीदेगी। इनमें से 400 बसें नए साल पर पीआरटीसी में शामिल होंगी, पहले 200 नई बसों को जनवरी तक सड़कों पर उतारने का सरकार ने प्लान बनाया है।
विज्ञापन

हाल ही में सरकार ने बसों में सफर करने वाले यात्रियों का किराया बढ़ाया था, 23 से 43 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराए में इजाफा किया गया था। इस समय पीआरटीसी के बेड़े में 704 बसें हैं। पीआरटीसी की 400 नई बसों में से ज्यादातर को लॉन्ग रूट पर लगाया जाएगा। इसके अलावा कई बसों को प्रदेश के जिलों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और गांव व कस्बों को शहरों से जोड़ने के लिए लगाया जाएगा, ताकि हर रूट पर कम से कम पीआरटीसी की दो से तीन बसें उपलब्ध हों। नई बसें आते ही रूटों में भी संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed