{"_id":"67993c58a3f479ed350aa8f3","slug":"protested-against-kejriwals-allegations-regarding-yamuna-water-burnt-effigy-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-14568-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल के आरोपों का किया विरोध, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल के आरोपों का किया विरोध, फूंका पुतला
विज्ञापन
पंचकूला। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी को लेकर आरोप लगाने के विरोध में सेक्टर- 2 स्थित चरखा चौक (शहीद मेजर संदीप सांखला चौक) पर जिला भाजपा ने रोष प्रदर्शन कर केजरीवाल का पुतला फूंका गया। इसमें हरियाणा सरकार में मंत्री रणवीर सिंह गंगवा, विपुल गोयल, मुख्य सचेतक रामकुमार, जिला प्रधान दीपक शर्मा भाजपा के अन्य विधायक और पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रमुख रहे।
इस मौके पर जिला प्रधान दीपक शर्मा ने कहा की दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मर्लिना को अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसी झुंझलाहट में अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल झूठे और बेहूदा आरोप हरियाणा की भाजपा सरकार पर लगा रहे हैं। दीपक शर्मा ने कहा कि दिल्ली का मतदाता अब केजरीवाल के झूठे और फर्जी वादों से त्रस्त आ चुके है और दिल्ली में भाजपा को इस बार प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर डबल इंजन की सरकार बनाने जा रही है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पशुधन बोर्ड चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना, महिला मोर्चा प्रधान अनुराधा वर्मा व तमाम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।