{"_id":"67593a2a449085a6c4084689","slug":"protest-march-taken-out-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-memorandum-submitted-to-dc-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-117721-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाला रोष मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाला रोष मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन को संबोधित करतीं साध्वी अमृता दीदी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। साधु-संतों के नेतृत्व में सनातन सुरक्षा मंच और सर्व हिंदू समाज के बैनर तले मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने हजारों की संख्या में बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार और नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन कर बांग्लादेश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह प्रदर्शन शहीद मेजर संदीप सांखला मेमोरियल पार्क सेक्टर-2 से उपायुक्त कार्यालय तक निकाला गया। इस आक्रोश मार्च में साधु-संतों के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। साध्वी डॉक्टर अमृता दीदी ने कहा कि पाकिस्तान की तरह ही बांग्लादेश का भी बहिष्कार होना चाहिए।
उन्होंने अमेरिका को भी आड़े हाथों लेकर कहा कि अमेरिका यूनाइटेड नेशन के नाम से सारे विश्व में दादागिरी दिखाता रहा है, लेकिन आज अमेरिका को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं दे रहे। आज के युग में जब तक आप इकट्ठा होकर दमदार आवाज नहीं निकलोगे बाहर का कोई भी व्यक्ति रक्षा करने नहीं आएगा। विश्वभर में जहां-जहां सनातनी हैं, उन्हें एकजुट होकर आतंकियों का सामना करना होगा। बांग्लादेश में महिलाओं के साथ दुराचार किया जा रहा है, हिंदुओं के मंदिरों को निशाना बनाकर मूर्तियां तोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए शीघ्र ही शांति सेना भेजी जानी चाहिए।
वृंदावन से पहुंचे डॉ. रमणीक कृष्ण महाराज ने कहा कि अब सनातनियों का एकजुट होने का समय आ गया है। अगर हम एकजुट रहेंगे तो हमारी तरफ कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। आज साधु-संत समाज की रक्षा के लिए एकजुट हैं तो समाज को भी एकजुट होना चाहिए और सरकार पर दबाव बनाकर बांग्लादेश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करनी चाहिए। हमारा प्रयास तब तक जारी रहना चाहिए जब तक बांग्लादेश में अत्याचार रुक नहीं जाते। संत समाज ने अगर बांग्लादेश की तरफ कूच कर दिया तो बांग्लादेश का नाम दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा। इस मौके पर महंत सोनाक्षी, ओपी सिहाग, अग्रवाल सभा से अमित जिंदल, सांई ट्रस्ट से अनिल थापर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।