फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest march on foot against inflation in Kalka

कालका में महंगाई के विरोध में पैदल रोष मार्च निकाला

Mon, 29 Nov 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Protest march on foot against inflation in Kalka
कालका। महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से पैदल रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान बहुत हुई महंगाई की मार बस करो मोदी सरकार, तेल की कीमत वापस लो के लगाए नारे लगाए गए।
विज्ञापन

इससे पहले जनजागरण अभियान के तहत कालका कांग्रेस कार्यालय में विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि लुभावने व झूठे वादे कर सत्ता पर काबिज हुई मोदी सरकार का कहना है कि कांग्रेस ने देश को कुछ नहीं दिया जबकि हमारे देश में बड़े-बड़े अस्पताल, विश्वविद्यालय, पीजीआई, भाखड़ा नंगल डैम, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट बड़ी परियोजनाएं कांग्रेस की ही देन है। वहीं, वर्तमान समय में मौकापरस्त मौजूदा सरकार इस संपत्ति को अपने चहेतों को लुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि भाजपा ने कुछ लीज पर, कुछ ठेके पर सभी संस्थाओं को अपने चाहवान पूंजी पति मित्रों में बांट दिया है। 2014 से पहले जब कांग्रेस का राज था तो बीजेपी के नेता अपने कपड़े उतार महंगाई ने मार दिया बोल कर प्रदर्शन किया करते थे। आज जब भाजपा का राज है तो गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल, सरसों का तेल, खाने-पीने के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं, लेकिन सरकार के नुमाइंदे इस पर कुछ नहीं बोलते। प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन कुमारी, प्रवक्ता अजय सिंगला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संगत सिंह नंदा, सुरेन्द्र चौहान, हरभजन सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिसंबर को दिल्ली में होगी विशाल रैली
चौधरी ने कहा कि इस सरकार के राज में शराब बंदी घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला के बाद अब भर्तियों में पर्ची, खर्ची, फर्जी और नोटों से भरी अटैची चल रही है। सरकार ने मेरिट के मायने ही बदल कर रख दिए हैं। कांग्रेस वर्कर्स ने हाथों में बैनर लिए बहुत हुई महंगाई की मार बस करो मोदी सरकार, तेल की कीमत वापस लो, मोदी गो मोदी गो, तेल के खेल में मोदी फेल के नारे लगा कांग्रेस कार्यालय से लेकर गांधी चौक, कमेटी चौक, मेन बाजार से रामबाग रोड तक महंगाई के विरोध में पैदल मार्च निकाला। हमारे एरिया में 7-ए लगाकर प्रदेश सरकार ने आमजन के आशियाना बनाने के सपने को ही खत्म कर दिया है। 7-ए लगने से बेरोजगारी बढ़ी है। चौधरी ने कहा कि महंगाई को लेकर कांग्रेस की विशाल रैली 12 दिसंबर को दिल्ली में होगी।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पवन कुमारी, अजय सिंगला, संगत सिंह नंदा, अजय शर्मा, आरके वैद्द, नरेश मान, एसपी अरोड़ा, सतीश भट्ट, मुकेश सोढी, हर्ष कुमार, मान सिंह, रघुवंश मल्होत्रा, सुशील गर्ग, माया देवी, सुनील सोनकर, सागर सोनकर, सितारचंद, मुकेश सिरसवाल, अमित महरोलिया, अमन जैलदार, नसीब सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed