फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest: Guest teachers handed over a letter written in blood to the MLA

विरोध : अतिथि अध्यापकों ने खून से लिखा पत्र विधायक को सौंपा

Fri, 17 Dec 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Protest: Guest teachers handed over a letter written in blood to the MLA
पंचकूला। अतिथि अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर खून से लिखा पत्र कालका विधायक प्रदीप चौधरी को उनके आवास पर जाकर सौंपा। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि अतिथि अध्यापकों में सरकार की तरफ से बार-बार की जा रही वादाखिलाफी को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ अतिथि अध्यापक संघर्ष समिति की 8 सितंबर को चंडीगढ़ में बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने अतिथि अध्यापकों को 30 अक्तूबर तक बेसिक वेतन और कैश लेस मेडिकल सुविधा देने का वायदा किया था, लेकिन इस मामले में आज तक कोई पत्र जारी नहीं हुआ है। प्रदीप चौधरी ने बताया कि इससे पहले हरियाणा सरकार गेस्ट टीचरों को चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार नियमित करने व समान वेतन की घोषणा करके मुकर चुकी है। उन्होंने कहा कि आज नौकरियां बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed