{"_id":"615a085c8ebc3e626910b02c","slug":"protest-farmers-kept-waiting-with-black-flags-vis-speaker-did-not-come-farmers-are-opposing-agricultural-laws-pkl-office-news-pkl4288995161","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध : काले झंडे लेकर इंतजार करते रहे किसान, विस स्पीकर नहीं आए, कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध : काले झंडे लेकर इंतजार करते रहे किसान, विस स्पीकर नहीं आए, कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं किसान
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-बिटना रोड पर विस स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के कार्यक्रम की सूचना मिलने पर किसान काले झंडे दिखाने के लिए बिटना रोड पर पहुंच गए। हालांकि विधानसभा स्पीकर कार्यक्रम में पहुंचे ही नहीं। विरोध के चलते उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पूजा मैरिज पैलेस के आसपास सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
गुरजंट सिंह ब्लॉक प्रधान भारतीय किसान यूनियन, हुस्न चौधरी युवा प्रधान, गुरमेल सिंह गेला, गुरभाग सिंह धमाला आदि ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में बीजेपी नेताओं का किसानों की ओर से विरोध किया जा रहा है। रविवार को उन्हें सूचना मिली थी कि विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता पिंजौर में आयोजित होने वाले बीजेपी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगे। इसी कारण उनके विरोध व उन्हें काले झंडे दिखाने के लिए किसान एकजुट हो गए और बिटना रोड पर पहुंच गए।
केंद्रीय मंत्री कटारिया के खिलाफ की नारेबाजी
गुरजंट सिंह ने बताया कि किसानों की ओर से कार्यक्रम स्थल के समीप बीजेपी और बीजेपी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा कार्यक्रम में शिरकत करने जब केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया पहुंचे तो किसानों ने उनके पहुंचने पर बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।