{"_id":"6032c5688ebc3ee8fd5e5288","slug":"protest-against-the-rise-in-oil-prices-pkl-office-news-pkl404787432","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पंचकूला। बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के विरोध में युवा व्यापार मंडल ने रविवार को सेक्टर-20 में प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं मंडल के सदस्यों ने ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने से आज ट्रांसपोर्ट 25 प्रतिशत तक मंहगा हो गया है। इसका व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है, आम जनता के घरों का बजट हिल गया है।
राहुल गर्ग ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर पूरे विश्व में भारत में सबसे ज्यादा टैक्स है। केंद्रीय सरकार ने कोरोना काल में पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी 8 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 2 रुपये जबकि डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से रोड सेस लगाया था। कोरोना काल के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत दिन प्रति दिन कम होती जा रही थी, उसका फायदा केंद्र सरकार ने आम जनता को नहीं देकर अपने पास रख लिया। आज कच्चे तेल की कीमत दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। आम जनता को उम्मीद थी की इस आम बजट में केंद्र सरकार कोरोना काल में लगाई गई स्पेशल एक्साइज ड्यूटी वापस लेगी। युवाओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मांग की है कि पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करके आम जनता को राहत दे। इस मौके पर वरिष्ठ नेता संजय मलिक, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, शहरी सचिव विजय बंसल, भारत सिंह, संदीप कुमार, विवेक सिंगला, आशु सिंगला, सुबोध अटल, कैलाश दत्त, जेएस पूरी, सचिन कुमार, सुशील मित्तल, आशीष वालिया, दीपक बंसल, रमेश कुमार, रोहित शर्मा, राजीव बुलजा, आयुष अग्रवाल, राजीव गोयल, अनिल गोयल, नितिष हांडा आदि प्रतिनिधि मौजूद रहे।