फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protect yourself from drug addiction, don't fall prey to it, stay away from it

Panchkula News: नशे से अपना बचाव करें, इसकी चपेट में न आए, इससे दूर रहें

Wed, 18 Dec 2024 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Protect yourself from drug addiction, don't fall prey to it, stay away from it
पंचकूला। गवर्नमेंट मॉडल सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए में अमर उजाला फाउंडेशन ने मंगलवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को जागरूकता अभियान की जानकारी देकर नशे से बचाव करने को कहा गया। पंचकूला पुलिस हेडक्वार्टर के एसीपी सुरेंदर कुमार ने कहा कि नशे की लत बहुत बुरी है। इससे विद्यार्थियों को बचाव करना चाहिए। आजकल विद्यार्थी एक दूसरे को देखकर कई बार लोग सिगरेट, शराब और ड्रग्स का सेवन करते हैं। इससे लोगों को नशे की आदत पड़ जाती है। विद्यार्थियों को बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन

नशे को हमेशा न कहें। नशा करने के कारण लोगों का जीवन खराब हो जाता है। इससे लोगों को हमेशा बचना चाहिए। नशे के कारण ही लोगों को गंभीर बीमारियां अपना शिकार बनाती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए। तनाव को अपने ऊपर हावी नही होने देना चाहिए। इस मौके पर गवर्नमेंट मॉडल सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12 ए के प्रिंसिपल पवन गुप्ता, आर्ट टीचर भीम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को टोल फ्री नंबर नोट कराया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी नशा कहीं बिक रहा हो तो इस टोल फ्री नंबर पर व्हाट्सअप 708-708-1100 करें। पुलिस इस पर रोक लगाई जाएगी। इसमें जानकारी देने वाले की डिटेल छिपाकर रखी जाएगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक नियमों का पालन करें
पंचकूला एसीपी सुरेंदर कुमार ने बताया कि बिना हेलमेट के कभी भी मोटरसाइकिल नहीं चलानी चाहिए। गाड़ी चलाने के दौरान सीट बेल्ट जरूर लगाना चाहिए। अगर इस नियम का पालन नहीं करेंगे तो लोगों का चालान काटा जाएगा। उन्होंने साइबर क्राइम से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा कभी नहीं करेंगे
नशा कभी नहीं करेंगे। नशे के दुष्प्रभाव से लोगों को बचाने के लिए काम करेंगे। नशे की अगर कोई गतिविधि होते देखेंगे तो तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित करेंगे। - राहुल, विद्यार्थी

नुकसान की मिली जानकारी
नशे के नुकसान के बारे में आज महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इसे मैं अपने घर के बच्चों के अलावा आसपास के लोगों को भी बताएंगे। नशे से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। -शेषमणि, विद्यार्थी

नशा जागरूकता के लिए काम करेंगे
मैं पढ़ाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक कर नशे के दुष्प्रभाव बताऊंगी। स्लोगन राइटिंग के माध्यम से बच्चों और बुजुर्गों को नशे से बचाने के लिए कार्यक्रम करेंगे।
- इशप्रीत, विद्यार्थी

नशे के दुष्प्रभाव से बचें
लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से बचना चाहिए। मैं इसके लिए लोगों का जागरूक करूंगी। शहर में लगातार नशे के मामले आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए जागरूकता कैंप में भाग लूंगी। - गुरप्रीत कौर, विद्यार्थी


नशे को न कहेंगे
नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी अच्छी मिली है। मैं अब इसके बारे में अपने पड़ोसियों को जागरूक कर इससे बचाने का प्रयास करूंगी। नशे के कारण लोगों के घरों को तबाह होने से बचाने में योगदान दूंगी। - प्रिया, विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed