फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Prostitution racket busted in hotel, nine arrested

Panchkula News: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 11:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Prostitution racket busted in hotel, nine arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोगा। मोगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दो अलग-अलग होटलों पर रेड कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने नौ पुरुषों को गिरफ्तार कर 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया। महिलाओं को सखी केंद्र भेजा गया है।

डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मोगा सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने सूचना के आधार पर बग्घीपुरा चौक स्थित होटल रेड स्टोन में रेड की। इस दौरान एक व्यक्ति को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर आठ महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। वहीं, मोहिना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बग्घीपुरा चौक के पास होटल सिटी हार्ट में रेड की। इस दाैरान होटल से आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया और 10 महिलाओं को रेस्क्यू किया। दोनों मामलों में थाना सिटी-1 और मोहिना थाना में केस दर्ज किया है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रेस्क्यू की गई महिलाएं पंजाब के विभिन्न जिलों से लाई गईं थीं। महिलाओं को पैसे का लालच देकर इस अवैध कार्य में धकेला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed