फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Property tax is being sent even after payment

नगर निगम की लापरवाही से परेशान हैं शहरवासी

Mon, 20 Jul 2020 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Property tax is being sent even after payment
पंचकूला। नगर निगम की लापरवाही से शहरवासी काफी परेशान हैं। जो लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा चुके हैं निगम द्वारा उन्हें दोबारा टैक्स जमा करने के लिए लेटर भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं लेटर में मोटी रकम दिखाई जाती है। इसे देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। जब लोग नगर निगम कार्यालय में पहुंचते हैं तो कंप्यूटर में चेक करके बताया जाता है कि आपका प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो चुका है और बकाया जीरो है।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन वेलफेयर के अध्यक्ष एसके नैय्यर का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही की हद हो गई है। जो कर्मचारी प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित कागज का प्रिंट निकाल रहा है वो क्या कर रहा है। इससे जहां नगर निगम की मैनपावर की बर्बादी होती है वहीं शहरवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सेक्टर-15 में कई लोगों को निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए लेटर मिला। जब निगम कार्यालय जाकर चेक किया तो वहां बैलेंस जीरो था। यदि ऐसा है तो फिर टैक्स जमा करवाने के लिए लेटर क्यों निकाला गया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-15 निवासी नीता सैनी, दीपक कुमार पहले ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा चुके हैं। इसके बाद उन्हें दोबारा टैक्स जमा करवाने का संदेश मिला है। इस मामले की शिकायत हरियाणा विधानसभा स्पीकर तक पहुंच चुकी है। वह मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस दिशा में निर्देश भी जारी कर चुके हैं। इसके बाद भी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बैठक में निगम आयुक्त महावीर सिंह ने आश्वासन दिया था कि इस समस्या का हल जल्द ढूंढ निकाला जाएगा, लेकिन दो सप्ताह का समय बीतने के बाद भी स्थिति पहले जैसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed