{"_id":"6807fdb81b87165f48030a46","slug":"promised-a-work-permit-sent-to-russia-on-a-tourist-visa-duped-of-rs-18-lakh-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121937-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वर्क परमिट का वादा कर टूरिस्ट वीजा पर भेजा रूस, 18 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वर्क परमिट का वादा कर टूरिस्ट वीजा पर भेजा रूस, 18 लाख ठगे
विज्ञापन
पंचकूला। रूस में वर्क परमिट दिलाकर नौकरी के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी कर ठगी करने का मामला सामने आया है। नीरज कुमार निवासी बरवाला की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नीरज ने पुलिस को बताया कि बबलू निवासी मोहाली और महेंद्र निवासी डेराबस्सी ने रूस में नौकरी दिलवाने के नाम पर 18 लाख रुपये ले लिए। विदेश भेजने के लिए महेंद्र ने नीरज, निशांत राणा, मनदीप और अभय प्रताप को रूस भेजने के लिए पांच लाख प्रति युवक से मांग की थी। उसकी बातों में आने पर चारों ने 18 लाख रुपये एडवांस दे दिए।
मार्च 2024 में पासपोर्ट और तमाम दस्तावेजों के साथ गांव रामपुर में महेंद्र सिंह से मुलाकात की थी। इसके बाद महेंद्र ने कहा कि रूस में वर्क परमिट दिलवाकर वहां पर भेज देंगे। 15 से 20 दिन में वीजा लगवाने की बात कहकर सारे दस्तावेज और रुपये ले लिए। इसके बाद रूस पहुंचने के बाद बाकी के दो लाख देने के लिए कहा था। उसने टूरिस्ट वीजा पर रूस भेज दिया और वहां पहुंचने पर 10 दिनों तक कोई काम नहीं मिला। इसके बाद जब वहां काम के लिए गए तो पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने बताया कि 10 दिन के टूरिस्ट वीजा पर उन्हें भेजा गया है। अब इस वीजा से यहां नहीं रुक सकते हैं। पुलिस ने भारत जाने के लिए कहा और अगर नहीं गए तो जेल में भेज दिया जाएगा। इसके बाद जब भारत वापस आने के बाद रुपये मांगे तो वह मारपीट करने की धमकी देकर टालता रहा। कई माह बाद रुपये वापस नहीं किए तो पुलिस को शिकायत दी।