Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Progressive farmers appealed not to burn stubble

Panchkula News: प्रगतिशील किसानों ने पराली को आग न लगाने की अपील की

Sat, 27 Sep 2025 05:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:57 PM IST
सार

पटियाला के प्रगतिशील किसानों ने अन्य किसानों से पराली न जलाने और नई तकनीकों को अपनाने की अपील की। प्रशासन ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने इन-सीटू तकनीक अपनाने वालों की सराहना की।

विज्ञापन
Progressive farmers appealed not to burn stubble

विस्तार

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पराली को बिना आग लगाए संभालने वाले किसानों हरि सिंह दौनकलां, गुरमुख सिंह चूहड़पुर, जोरा सिंह जाहलां, हर्ष सिंह ढींडसा दौनकलां और सरबजीत सिंह मुहबतपुर ने अन्य किसानों को आह्वान किया है कि वह भी पर्यावरण और जमीन को खराब होने से बचाने के लिए पराली को आग न लगाएं।
इन किसानों ने कहा कि उनके पास अपनी जमीन भी है और इसके साथ ही वे ठेके पर जमीन लेकर खेती भी करते हैं, लेकिन वे कभी पराली नहीं जलाते। पराली की संभाल करते हुए इन-सीटू तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इनका कहना है कि जमीन को उपजाऊ बनाए रखने और अच्छी फसल पाने के लिए पराली को मिट्टी में मिला देना चाहिए।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वे पंजाब कृषि एवं किसान विकास विभाग के निर्देशों के अनुसार पराली और भूसा मिट्टी में मिलाते आ रहे हैं। सुपर सीडर से सीधे गेहूं बोते थे और अब नई तकनीक से उसकी गांठें बनाकर बिजली उत्पादन के लिए भेज रहे हैं। किसानों ने कहा कि किसी व्यक्ति की बीमारी का पता तुरंत चलता है, लेकिन जमीन और पर्यावरण की बीमारी का पता लंबे समय बाद चलता है तब तक बहुत नुकसान हो चुका होता है। इसलिए किसानों को पराली जलाना बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रशासन ईशा सिंघल ने आलोवाल गांव में प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की और उनसे पराली न जलाने की अपील की और कहा कि प्रशासन उन्हें पराली प्रबंधन के लिए आवश्यक मशीनरी उपलब्ध कराएगा। एसडीएम पातड़ां अशोक कुमार और मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह ने भी खेतों का दौरा किया और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने पराली प्रबंधन की इन-सीटू और एक्स-सीटू तकनीकों से उन्हें अवगत कराया और ऐसे तरीकों को अपनाने वालों की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed