फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Program: Rangoli made of nutritious food in the month of nutrition, ceremony organized in the community center located in Sector-20, other programs also organized

कार्यक्रम : पोषण माह में पौष्टिक भोजन से बनी रंगोली बनाई, सेक्टर-20 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया गया समारोह, अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए

Fri, 01 Oct 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Program: Rangoli made of nutritious food in the month of nutrition, ceremony organized in the community center located in Sector-20, other programs also organized
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित सामुदायिक केंद्र में पोषण माह को चिह्नित करने के लिए ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी आरु वशिष्ठ द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर पिंजौर सर्कल के कार्यकर्ताओं ने सभागार को पौष्टिक भोजन से बनी रंगोली से सजाया। कार्यकर्ताओं ने सभागार में पौष्टिक भोजन के लाभ दिखाकर बैनर लगाए। इस मौके पर गोद भराई समारोह भी आयोजित किया गया। इसके अलावा पिंजौर प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन किया। कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन के महत्व को दर्शाने के लिए तैयार किया गया था।
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे महिला हेल्पलाइन-181, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना व वन स्टॉप सेंटर के बारे में स्थानीय नागरिकों को जानकारी दी गई। डॉ. पुनीत कौर ग्रेवाल ने महिला सशक्तीकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता को चाहिए कि वे लड़कियों को प्रोत्साहित करें। माता-पिता को उन्हें अपने पेशे में जो कुछ भी करना पसंद है उसे करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन बहुत जरूरी है। उन्होंने आरु वशिष्ठ की इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सराहना की। इस अवसर पर प्रीति फौगाट ने महिला हेल्पलाइन-181 योजना के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प लाइन-181 एक टोल फ्री नंबर है और कोई भी महिला किसी भी समय 181 पर कॉल कर सकती है।
विज्ञापन

वहीं पीपीओ सोनिया शबरवाल ने दहेज से संबंधित मुद्दों के बारे में बात की और महिलाओं को कानूनी रूप से और पुलिस की मदद से इससे निपटने के तरीकों के बारे में बताया। इसके अलावा शेनम वन स्टॉप सेंटर के कानूनी सलाहकार ने ओएससी, पंचकूला द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का सामना करने वाली कोई भी महिला वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर सकती है। उन्होंने कहा कि ओएससी दहेज, उत्पीड़न आदि जैसी समस्याओं का सामना करने वाली महिलाओं को पांच दिन का निशुल्क आश्रय प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed