फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Production of jaggery, sugar to start in Palwal and Kaithal sugar mill

पलवल और कैथल चीनी मिल में शुरू होगा गुड़, शक्कर का उत्पादन

Thu, 16 Jul 2020 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Production of jaggery, sugar to start in Palwal and Kaithal sugar mill
चंडीगढ़। पलवल और कैथल चीनी मिल में गुड़ और शक्कर का उत्पादन होगा। चीनी मिलों को घाटे से उबारने की दिशा में सरकार यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी। उसके बाद अन्य सभी सहकारी मिलों में भी ऐसी व्यवस्था की जा सकती है। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि सहकारी चीनी मिलों को घाटे से उभारने के लिए चीनी उत्पादन के साथ-साथ आने वाले पेराई सीजन में पायलट आधार पर पलवल और कैथल की सहकारी चीनी मिलों में गुड़ व शक्कर का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों चीनी मिलों में इस पायलट कार्य की सफलता के पश्चात राज्य की अन्य सहकारी चीनी मिलों में भी गुड़ व शक्कर के उत्पादन को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री वीरवार को सहकारी चीनी मिल, शाहबाद के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चीनी मिलों के वित्तीय हालातों पर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सहकारी चीनी मिलों में एथोनॉल के उत्पादन व बिजली के को-जेनरेशन की अधिक से अधिक संभावनाएं तलाशें ताकि चीनी मिलों को लाभ की स्थिति में लाया जा सकें और जिससे किसानों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जब तक हम कार्य परियोजना में रुचि नहीं दिखाएंगे तब तक हम घाटे से उबर नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed