फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Procurement of paddy started in the markets of Punjab, government made concrete arrangements

Panchkula News: पंजाब की मंडियों में धान की खरीद शुरू, सरकार ने किए पुख्ता प्रबंध

Mon, 02 Oct 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Procurement of paddy started in the markets of Punjab, government made concrete arrangements
चंडीगढ़। पंजाब में 1 अक्तूबर से राज्य की मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। प्रदेश सरकार ने मंडियों में धान की सुचारु खरीद के लिए राज्यभर में 1804 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं। रविवार शाम तक अधिकांश मंडियों में धान की फसल पहुंचनी शुरू हो गई, जिसकी तुरंत खरीद और उठान के लिए सरकार ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके अलावा मंडियों में भीड़भाड़ की स्थिति से बचने के लिए 364 अस्थायी मंडियां भी अधिसूचित की गई हैं।
विज्ञापन


कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा है कि पंजाब सरकार किसानों कोई परेशानी नहीं आने देगी। किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इस साल 184.45 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि राज्य सरकार ने कुल 191 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के प्रबंध किए हैं। आरबीआई की तरफ से सीसीएल के रूप में 37,625.68 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं, जिससे किसानों को तुरंत उनकी फसल का भुगतान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब के खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का कहना है कि खरीफ सीजन 2022-23 के दौरान सभी खरीद एजेंसियों की तरफ से केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किए गए एमएसपी 2060 रुपये प्रति क्विंटल पर धान की ग्रेड-ए फसल और 2040 रुपये प्रति क्विंटल धान की काॅमन वैरायटी खरीदी जाएगी। धान की खरीद 30 अक्टूबर तक चलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खन्ना मंडी में 20 हजार क्विंटल धान पहुंचाएशिया की सबसी बड़ी अनाज मंडी खन्ना में रविवार को खन्ना आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरबंस सिंह रोशा ने सरकारी खरीद शुरू करवाई। सरकारी खरीद एजेंसी पनग्रेन ने पहली ढेरी खरीदी। सरकारी रेट 2203 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोली लगी। गांव बघौर के किसान खेम सिंह की पहली ढेरी बिकी। सीएम भगवंत मान 3 अक्टूबर को खन्ना मंडी में धान की खरीद का रस्मी उद्घाटन करने आ रहे हैं। इसके साथ ही सरकार के आदेश हैं कि धान खरीद का काम बिना किसी रुकावट के चालू रखा जाए जिसके चलते खन्ना मंडी में खरीद शुरू कराई गई।
आढ़ती एसोसिएशन खन्ना के अध्यक्ष हरबंस सिंह रोशा ने कहा कि 1 अक्टूबर से खरीद शुरू कर दी गई है। इस बार शुरुआत में ही फसल काफी अच्छी आ रही है। उम्मीद है कि इसी प्रकार फसल आएगी और बंपर खरीद होगी। खन्ना मंडी में करीब 20 हजार क्विंटल धान आ चुका है। पनग्रेन ने खरीद की शुरुआत कराई है। 17 फीसदी से कम नमी वाला धान बिना किसी रुकावट खरीदा जा रहा है। किसान अपनी फसल सुखाकर लाएं ताकि उन्हें मंडी में रात न रुकना पड़े।



पटियाला की 21 मंडियों में धान की आवक शुरू

पटियाला जिले में 21 मंडियों के 103 खरीद केंद्रों में रविवार को खरीद के पहले दिन धान की आवक शुरू हो गई। पहले दिन कुल 2983 मीट्रिक टन धान पहुंचा, जिसमें से 2151 मीट्रिक टन की सरकारी खरीद हुई और केवल तीन मीट्रिक टन की प्राइवेट खरीद हुई। जिला मंडी अधिकारी अजयपाल सिंह बराड़ के मुताबिक, पहला दिन होने के बावजूद काफी मात्रा में धान बिकने के लिए मंडियों में आ गया, जिसे देखते हुए लग रहा है कि अगले कुछ दिनों में धान की आवक तेजी पकड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि मंडियों में धान खरीद व लिफ्टिंग के प्रबंध पूरे हैं। किसानों के लिए शौचालयों के अलावा पीने के पानी, शेड आदि के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसानों को किसी किस्म की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। गौरतलब है कि इस बार फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग ने पटियाला जिले में साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed