फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Problem: Rural adolescents are backward in vaccination due to network problem, according to the health department, 80 percent in cities and 40 percent in rural areas got vaccinated

परेशानी : नेटवर्क की समस्या से ग्रामीण किशोर टीकाकरण में पिछड़े, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहरों में 80 और ग्रामीण क्षेत्रों में 40 फीसदी ने करवाया टीकाकरण

Tue, 04 Jan 2022 12:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Problem: Rural adolescents are backward in vaccination due to network problem, according to the health department, 80 percent in cities and 40 percent in rural areas got vaccinated
पंचकूला। मोरनी, रायपुरानी और पिंजौर के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के चलते 90 फीसदी किशोर टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही नहीं करा पाए। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों की टीकाकरण में भागीदारी कम रही। वहीं कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण को लेकर किशोरों के बीच जागरूकता की भी कमी रही, जिसके चलते कोविड टीकाकरण में शहरी क्षेत्र के किशोर बाजी मार ले गए। स्वास्थ्य विभाग से मिले रिकार्ड के अनुसार 15 प्लस किशोरों के टीकाकरण अभियान में शहरी क्षेत्र में 80 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 40 फीसदी स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उदाहरण के तौर पर मोरनी स्वास्थ्य केंद्र में सुबह दस बजे टीकाकरण शुरू किया गया, क्योंकि यहां के किशोरों ने ऑलाइन रजिस्ट्रेेशन नहीं कराया था। सुबह पहली बस दस बजे मोरनी पहुंची, इसके बाद टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद भी यहां करीब 105 किशोरों ने टीकाकरण कराया। अगर विद्यार्थियों को घर पर नेटवर्क की बेहतर सुविधा मिली होती, तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद स्वास्थ्य केंद्र मोरनी पहुंचते, तो यहां का आंकड़ा शहरी क्षेत्र पर भारी होता।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में नेटवर्क की रही सबसे अधिक परेशानी
इलाके में जो पंचायत सेंटर प्वाइंट मोरनी से जितनी दूर हैं उसमें उतनी ही नेटवर्क की समस्या है। मोरनी खंड की सबसे बड़ी पंचायत मांधना, बडीशेर क्षेत्र की चार पंचायतों, भौज राजपुरा, नीमवाला, समलौठा, धामण व मोरनी गांव के अलावा भी काफी बड़ा क्षेत्र बेहद कमजोर मोबाइल नेटवर्क से परेशान हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को कैशलेस के बारे में जागरूक करना मजाक करने जैसा है। स्थानीय लोगों ने सरकार को मोरनी में तुरंत सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल समेत अन्य सभी कंपनियों को आदेश जारी कर यहां पर पर्याप्त मोबाइल सुविधा देने के आदेश जारी करने की मांग करते आए हैं, लेकिन कोई निष्कर्ष आजतक नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 18 वाले 1452 किशोरों ने कराया टीकाकरण
सीएचसी रायपुररानी में करीब 40, बरवाला में 24, एडीएच कालका में करीब 65, पीएचसी पिंजौर में करीब 113, पीएचसी सूरजपुर में करीब 160, पीएचसी कोट में करीब 57, सीएचसी नानकपुर में करीब 21, पीएचसी हंगोला में करीब 32, गवर्नमेंट डिस्पेंसरी-11 पंचकूला में 154, पीएचसी ओल्ड पंचकूूला में 131, यूडी सेक्टर-19 में 172, गवर्नमेंट डिस्पेंसरी सेक्टर-21 में 152, अर्बन हेल्थ सेंटर-16 में करीब 205, पॉलिक्निक सेक्टर-26 में 126 किशोरों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed