फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Problem: Occupation wages, two rooms in the house, no electricity burnt, bill four lakhs

परेशानी : पेशा मजदूरी, मकान में दो कमरे, बिजली जली नहीं, बिल चार लाख

Mon, 13 Dec 2021 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Problem: Occupation wages, two rooms in the house, no electricity burnt, bill four lakhs
पंचकूला। राजीव और इंदिरा कॉलोनी के निवासियों का बिना रीडिंग चार लाख तक का बिजली बिल भेजा गया है। एक लाख से चार लाख तक का बिल आने से स्थानीय निवासियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। नाराज लोगों का कहना है कि बिना रीडिंग लिए निगम द्वारा लाखों में बिल भेजा गया है, जिसे भरना उनके बस की बात नहीं है। एक से दो कमरे के मकान का चार लाख तक का बिल कैसे आया कोई बताने का तैयार नहीं है। निगम कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। धमकी दी जा रही है कि बिल नहीं भरा तो बिजली काट दी जाएगी। अधिकारियों द्वारा कोई सेटलमेंट नहीं किया जा रहा है। एक हजार-दो हजार बिल भरा जा सकता है। एक लाख से चार लाख तक का बिल कैसे भरें। मेहनत-मजदूरी कर शाम को चूल्हा जलाते हैं, ऐसे में लाखों रुपये कहां से लाएं।
विज्ञापन

चार लाख का बिजली बिल भेज दिया
बिजली निगम की तरफ से बिना मीटर की रीडिंग के चार लाख रुपये का बिजली बिल भेजा गया है। बिजली बिल अधिक आने के कारण परेशानी हो रही है। मैं मजदूरी करती हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि इतना बिल भर सकूं। बिजली निगम कार्यालय का कई बार चक्कर लगाया है। इसके बाद भी सुधार नहीं हो पाया है। - मैना निवासी, इंदिरा कॉलेनी
विज्ञापन

बिल जमा करने के बाद भेजा 2.44 लाख रुपये
बिल जमा करने के बाद बिजली निगम की तरफ से 2.44 लाख रुपये का बिल भेजा गया है। बिजली निगम के दफ्तर के चक्कर लगाने के बाद भी यह ठीक नहीं हो सका है। इस कारण परेशानी हो रही है। इतने पैसे बिजली बिल जमा कराने के हमारे पास नहीं हैं। - मोहम्म्द नासिर निवासी राजीव कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली काटने की दे रहे धमकी
बिजली दफ्तर की तरफ से 1.65 लाख रुपये का बिल भेजा गया है। इसकी रीडिंग नहीं दी गई है। रीडिंग मांगने पर सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। इस तरह के हालात में बिजली का बिल कैसे भरेंगे। बिजली निगम के अधिकारियों के पास जब बिजली रीडिंग की शिकायत लेकर जाओ तो बिजली का कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। -लीला देवी निवासी इंदिरा कॉलोनी
रीडिंग नही ली गई
मीटर की रीडिंग छह माह से नहीं ली गई है। बिजली बिल 88 हजार रुपये भेजा गया है। इसके लिए चार बार बिजली दफ्तर जा चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हुई है। - सन्नी निवासी इंदिरा कॉलेनी

बिजली निगम की तरफ मीटर की रीडिंग के हिसाब से बिल भेजा जाएगा। जिसके मीटर की रीडिंग नहीं ली गई वह दफ्तर आकर शिकायत करे। सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाएगा। - संजय वर्मा, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed