फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Problem: less capacity of sewer lines and tube wells, problem is big, there is no arrangement for drainage of rain water from colonies, there is leakage of dirty water in the ground

परेशानी : सीवर लाइन और ट्यूबवेलों की क्षमता कम, समस्या है बड़ी, कॉलोनियों से बरसाती पानी की निकासी की नहीं है व्यवस्था, जमीन में गंदे पानी का होता है रिसाव

Mon, 26 Jul 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Problem: less capacity of sewer lines and tube wells, problem is big, there is no arrangement for drainage of rain water from colonies, there is leakage of dirty water in the ground
पंचकूला। बारिश का मौसम चल रहा है, अभयपुर में डायरिया के करीब पांच सौ से ज्यादा मरीज सामने आने के बाद कॉलोनियों के लोग परेशान हैं कि बारिश का पानी कहीं सीवर लाइन को ओवरफ्लो न कर दे। इससे हालात खराब न हों। यही वजह है कि कॉलोनियों के लोगों ने एकबार फिर एचएसवीपी को लिखा है कि कॉलोनियों की बढ़ती आबादी और यहां पानी की सप्लाई कम होने और सीवर लाइन के ओवरफ्लो करने की समस्या कम की जाए। ज्यादातर कॉलोनियों में पानी के लिए लगाए टैंकरों की क्षमता कम है। ऐसे में ज्यादातर लोग मोटर लगाते हैं। पानी तेजी से खिंचता है और उसके साथ गंदगी भी आने लगती है। अभयपुर निवासी गौतम प्रसाद का कहना है कि कॉलोनियों में या तो टैंक की क्षमता बढ़ाई जाए या फिर हर एरिया में एक या दो ट्यूबवेल की क्षमता बढ़ा दी जाए। सीवरेज की पाइप को भी मोटा किया जाए। तभी दूषित पानी की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

कॉलोनियों की समस्याएं
पंचकूला की ज्यादातर कॉलोनियों में सीवर की समस्या है। वार्ड नंबर-9 के पार्षद राजेश कुमार का कहना है कि सीवर की समस्या का मुख्य कारण कॉलोनियों में डाली गई सीवर पाइप लाइन और वाटर लाइन करीब 25 साल पुरानी है। कुछ जगह पर डैमेज होने के कारण इनको जरूर बदला गया है। जब यह लाइनें डाली गईं थीं, तो यह आबादी के हिसाब से डाली गई थीं। अब आबादी पांच गुणा बढ़ चुकी है। आबादी बढ़ने के कारण पाइप लाइनों में काई, मिट्टी भी जम चुकी है। इस वजह से पाइप लाइन का ही पानी गंदा हो जाता है। कहीं-कहीं पर सीवर लाइन भी फट जाती है।
विज्ञापन

बिना परमीशन के कनेक्शन
ज्यादातर कॉलोनियों में दूषित पानी की समस्या का कारण दूसरा है। ज्यादातर कॉलोनियों के मकान मालिक पानी का कनेक्शन बिना अनुमति के लेने के चक्कर में खुद ही मिस्त्री बुलाकर कनेक्शन करवा लेते हैं। जिससे कहीं न कहीं चूक हो जाती है। इस वजह से पानी और सीवरेज लाइन के पानी के मिक्स होने का खतरा रहता है। अभयपुर में ऐसे कई कनेक्शन मिले, जिनको एचएसवीपी ने काटा भी और सभी को पानी टैंकर से उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़क मंगोली 31000
अभयपुर 35000
इंदिरा कालोनी 22000
बुढ़नपुर 11000
हरीपुर 20000
महेशपुर 10000
अभयपुर की जो समस्या थी उसको हमने दूर कर दिया है। हमारा कहना है कि कोई भी अवैध पानी का कनेक्शन न ले। एचएसवीपी की जो पाइप लाइन से पानी लेने के लिए लोग अवैध कनेक्शन ले लेते थे। यह पाइप लाइन सीवर के नजदीक से निकल जाती थी, जिसकी वजह से पानी दूषित हो जाता था। अमित राठी, एक्सईएन, एचएसवीपी

गंदे पानी और कालोनियों के हालात को सुधारा जाना चाहिए। पानी की दूषित सप्लाई की वजह से डायरिया के काफी मामले आए थे। मैं खुद एरिया में गई थी और यहां पर जो हालात हैं वह काफी ज्यादा खराब हैं। पानी के ज्यादातर सैंपल पीने लायक नहीं पाए गए थे। पानी की सप्लाई दुरुस्त करने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाने चाहिए। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed