फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pro. Vinod choudhary initiate to grow traditional grains for immunity.

कोरोना महामारी में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए परंपरागत अनाज उगाने की पहल

Sat, 20 Jun 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pro. Vinod choudhary initiate to grow traditional grains for immunity.
प्रो. विनोद कुमार चौधरी - फोटो : PANCHKULA
चंडीगढ़। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सबसे अधिक ध्यान इम्युनिटी बढ़ाने पर दिया जा रहा है। योग आदि के जरिये तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ ही रही है, लेकिन योग के साथ खाने के लिए ऐसा अनाज चाहिए जो इम्युनिटी को कई गुना बढ़ा दे। रोग आदि शरीर के आसपास भी न फटक सकें। इसी को ध्यान में रखकर पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के समाज शास्त्र के प्रोफेसर विनोद चौधरी ने नई पहल शुरू की है। वह जगह-जगह सीडबैंक बनाएंगे। शुरुआत हरियाणा से की है। साथ ही चंडीगढ़ के आसपास के गांवों में भी यह सीडबैंक खोलने की योजना है। सीडबैंक में आने वाले परंपरागत अनाज किसानों को मुफ्त में इस शर्त पर मिलेगा कि वह उस बीज का 5 गुना सीडबैंक को वापस लौटाएंगे। इससे चेन बनती चली जाएगी और सीडबैंक का विस्तार होता जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में उगाए सात अनाज
प्रो. विनोद कुमार चौधरी ने भिवानी जिले की ढाणी रामजस में एक बीघा में परंपरागत अनाज लगाए हैं। इसमें कोदरा, कुटकी, कंगनी, संवाक, हरि कंगनी शामिल हैं। यह अनाज सेहतमंद हैं। कम पानी में उगने वाले हैं। बीपी, हार्ट, मोटापा आदि में यह रामबाण हैं। इसके अलावा देसी बाजरा चार एकड़, देसी मूंग चार एकड़ में उगाए हैं। जैसे ही फैसल तैयार होगी तो इसके बीज सीडबैंक में रखे जाएंगे और यह किसानों को मुफ्त में दिए जाएंगे। वह अपने खेतों में लगाएंगे और जितना बीज उन्हें मुफ्त में दिया गया था तो उसका पांच गुना तब लिया जाएगा जब वह अपनी फसल तैयार कर लेंगे।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ा कारवां
प्रो. विनोद चौधरी कहते हैं कि कोरोना के बाद लोगों का ध्यान इम्युनिटी बढ़ाने की ओर गया है। हाइब्रिड अनाज एक साल तो किसानों को मुनाफा देता है लेकिन बाद में खेत में यूरिया, डीएपी, पेस्टिसाइड आदि इतने डलवा देता है कि खेत की उर्वरा शक्ति कमजोर हो जाती है। उस खेत में फिर फसल तभी होती है जब यूरिया, डीएवी व दवाओं का प्रयोग किया जाए। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए परंपरागत अनाज उगा दिया है। यह किसानों को मुफ्त में देंगे। चंडीगढ़ के आसपास के गांवों में भी सीडबैंक खोलने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed