फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Priyavrat Sirhindi team winner in SBI Officers Association election

Panchkula News: एसबीआई अधिकारी संघ के चुनाव में प्रियव्रत सरहिंदी टीम विजेता

Wed, 07 May 2025 01:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 07 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Priyavrat Sirhindi team winner in SBI Officers Association election
एसबीआई अधिकारी संघ के चुनाव में प्रियव्रत सरहिंदी की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पंचकूला। भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ (एसबीआईओए) के त्रैवार्षिक आम चुनाव 2025–2028 के नतीजे घोषित किए गए हैं, जिसमें पंचकूला मॉड्यूल में कॉमरेड प्रियव्रत और राजीव सरहिंदी की अगुवाई में लड़ी गई टीम ने एकतरफा जीत हासिल की है। यह चुनाव वरिष्ठ कॉमरेड हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में लड़ा गया।


विजयी टीम में कॉमरेड विनय कुमार को प्रधान, प्रेम पवार को उप महासचिव, निर्मल सेतिया को जोनल ट्रेजरर, अनिल कुमार को करनाल क्षेत्रीय सचिव और हरीश कक्कड़ को अंबाला क्षेत्रीय सचिव चुना गया है। साथ ही कॉमरेड रितु पूरी (महिला प्रतिनिधि), राम किशोर (सहायक महासचिव), विकास कुमार, संजीव कुमार, पंकज कुमार, अनुप कुमार (जोनल कमेटी सदस्य), रविन्द्र चौहान और दीपक सोढ़ी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन



जीत के बाद उप महासचिव कॉमरेड प्रेम पवार ने कहा यह जीत हमारे सदस्यों के अटूट विश्वास और टीम के समर्पण का परिणाम है। हम अपने सभी अधिकारी साथियों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विकास के लिए लगातार कार्यरत रहेंगे। उन्होंने टीम में रितु वर्मा, ज्योति राय, मंजू शर्मा, देवी दयाल, प्रवीण कुमार, जगमोहन मिश्रा, कनिष्क भगत, तीरथ कुमार, जतिंदर नारंग, मुकेश, मोहित सैनी, वैभव शर्मा, सुरेश नारंग और नरेश पाल के योगदान को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed