फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Private lab technician was taking sample in civil hospital, show cause notice to nurse and doctor

Panchkula News: सिविल अस्पताल में प्राइवेट लैब टेक्नीशियन ले रही थी सैंपल, नर्स और डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस

Wed, 30 Aug 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Private lab technician was taking sample in civil hospital, show cause notice to nurse and doctor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में प्राइवेट लैब टेक्नीशियन को एडमिट मरीजों का सैंपल लेते पकड़ा है। प्राइवेट लैब टेक्नीशियन लेबर रूम में मरीजों के सैंपल ले रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सेक्टर -6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने मंगलवार को अस्पताल में तैनात नर्स और डॉक्टर को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। सोमवार शाम के समय प्राइवेट लैब की नर्स को लेबर रूम में सैंपल भरते डॉक्टरों ने पकड़ा था।
सेक्टर -6 सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि स्टाफ नर्स सहित सभी डॉक्टरों को हिदायत दी है कि अगर इस तरह की अनियमितता दोबारा मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर डॉक्टरों की ओर से सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्राइवेट लैब की टेक्नीशियन दोबारा सैंपल लेते हुए पाई गई तो शिफ्ट में तैनात नर्स और डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसलिए इस तरह की हरकत पर पूरी तरह से डॉक्टर रोक लगाएं। उन्होंने सभी डॉक्टरों और लैब टेक्नीशियनों को हिदायत दी है कि इस तरह की हरकत दोबारा न हो।
विज्ञापन


गाली गलौज करने पर कमेटी गठित की
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दो डीएनबी डॉक्टरों की ओर से व्यक्ति और उसकी पत्नी से गाली गलौज के मामले में पीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें डीएनबी डॉक्टरों की ओर से व्यक्ति और उसकी पत्नी से झगड़ा करते हुए गाली गलौज की है। सेक्टर -6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि मामले में कमेटी गठित की गई है। जो भी आरोपी जांच में दोषी पाया जाएगा। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचकूला निवासी व्यक्ति ने मेल क माध्यम से शिकायत की है। इस मामले की जांच जल्द ही करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed