फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Private investors should invest in Punjab: Channi

निजी निवेशक पंजाब में निवेश करें : चन्नी

Tue, 05 Oct 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Private investors should invest in Punjab: Channi
चंडीगढ़। प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं की जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को प्राइवेट निवेशकों को एग्रो प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल, आयरन एंड स्टील, सेहत, शिक्षा व निर्माण सहित अन्य क्षेत्रों में मौजूदा अवसरों के पूरी तरह अनुसंधान और इनका लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक निवेश करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सबसे बढ़िया और कारोबार पक्षीय माहौल की पेशकश करता है। निर्विघन बिजली सप्लाई, तुरंत मंजूरी और सर्वोत्तम लाजिस्टिस कनेक्टिविटी सूबे के उद्योग पक्षीय माहौल को दर्शाती है। उन्होंने निजी निवेशकों से अपील की कि वह पंजाब की प्रगति का हिस्सा बनें। मुख्यमंत्री ने ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रजिंदर गुप्ता, वर्धमान ग्रुप के उप चेयरमैन व एमडी सचित जैन, एवन साइकिल के ओंकार सिंह पाहवा, आईसीईओ एचएमईएल के प्रभदास, हीरो साइकिल्स के चेयरमैन व एमडी पंकज मुंजाल, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स के वाइस चेयरमैन एएस मित्तल और स्वराज महिंदरा के सीईओ हरीश चव्हाण और अन्य प्रमुख उद्योगपतियों, जिनके दोपहर के भोजन की मेजबानी सोमवार को मुख्यमंत्री चन्नी ने की थी, को बताया कि हमारा मुख्य लक्ष्य पंजाब को उद्योग पक्षीय सूबा बनाने का है।
विज्ञापन

हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को डेवलपिंग काटेज और छोटे उद्योगों के विकास पर केंद्रित करना चाहिए और इस प्रक्रिया में किसान समुदाय को भी शामिल करना चाहिए। चन्नी ने कहा कि ‘अगर आप शक्तिशाली हो तो पंजाब मजबूत होगा।’ उन्होंने कहा कि कृषि आधारित उद्योग कृषि के बाद सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और कुशल कर्मचारियों की कोई कमी भी नहीं आएगी क्योंकि श्री चमकौर साहिब में एक स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन को वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने भी संबोधित किया।
पंजाब निवेशक सम्मेलन 26 से
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और उच्च प्रबंधकीय अधिकारियों के साथ प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के चौथे संस्करण के लिए देश के सभी उद्योगपतियों को न्यौता दिया और उन्होंने यह सम्मेलन इस साल 26 व 27 अक्तूबर को आयोजित करने का एलान भी किया। उन्होंने उद्योग दिग्गजों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार उद्योगपतियों का साथ देखी और उनके साथ मिलकर उचित नीतियां तैयार करेगी। देश में लॉजिस्टिक्स रैंकिंग के अनुसार पंजाब दूसरे स्थान पर है। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वह पंजाब में निवेश करने को तरजीह दें। उन्होंने भरोसा दिया कि सूबे में उद्योगों को एक बहुत ही मजबूत इको-सिस्टम और माहौल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed