फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Private hospitals stop Ayushman treatment: The burden of hip and knee patients is now on civil hospitals

प्राइवेट में आयुष्मान इलाज बंद : कूल्हे-घुटने के मरीजों का बोझ अब सिविल अस्पतालों पर

Mon, 03 Nov 2025 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals stop Ayushman treatment: The burden of hip and knee patients is now on civil hospitals
पंचकूला। प्राइवेट अस्पताल में कूल्हे और घुटने का आयुष्मान इलाज बंद होने के बाद सिविल अस्पताल लगातार मरीज बढ़ गए हैं। आयुष्मान के अंदर हरियाणा सरकार की ओर से पेमेंट नहीं किए जाने के कारण यह हालात बने हैं। मरीज बढ़ जाने से ऑपरेशन एक हफ्ते से 10 दिन तक का इंतजार करने के लिए समय दिया जा रहा है। वहीं, मरीजों को वेटिंग का सामना करने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में रोजाना दो सौ मरीज हड्डी की समस्या के आ रहे हैं। इनमें करीब तीन से चार मरीज कूल्हे के ऑपरेशन और चार-पांच मरीज घुटने के ऑपरेशन के आ रहे हैं। इन्हें ऑपरेशन के लिए 15 दिन का समय दिया जा रहा है। इस कारण मरीज अस्पताल मेंं आने के बाद लंबे समय तक भर्ती हो रहे हैं। सरकार की ओर से कूल्हे और घुटने के ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के लिए 90 हजार का रेट निर्धारित किया है। इसमें पैसे देरी से मिलने के कारण प्राइवेट अस्पताल ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। वहीं, प्राइवेट अस्पताल की ओर से घुटने और कूल्हे का इलाज दो से ढाई लाख रुपये खर्च है। इसके बाद भी समस्या का निवारण नहीं है।
विज्ञापन



इलाज के लिए लंबा समय दिया

मेरे घुटने में आठ दिन पहले गंभीर चोट लग गई है। इसका ऑपरेशन किए जाने के लिए डॉक्टर ने कहा है। अभी तक इसका ऑपरेशन नहीं हुआ है। आयुष्मान कार्ड पर ऑपरेशन के लिए बीस दिन का समय दिया है। इस कारण परेशानी हो रही है। -सिम्मी, निवासी बरवाला
विज्ञापन
विज्ञापन




कूल्हे के ऑपरेशन में समय लग रहा



मेरा कूल्हे के ऑपरेशन होना है। डॉक्टर ने देखा है। सात दिन से घूम रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज में अभी तक स्थिति साफ नहीं है। इस कारण परेशानी हो रही है। -कुलविंदर सिंह, सेक्टर-4 निवासी


आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सिविल अस्पताल में ऑपरेशन और इलाज किया जा रहा है। मरीजों की संख्या पंचकूला के अलावा अन्य राज्यों से भी मरीज आ रहे हैं। ऑपरेशन में वेटिंग न हो इसके लिए डॉक्टरों को निर्देश दिया जाएगा। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed