Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Allegations of sexual abuse of five children at an orphanage; superintendent in custody

Panchkula News: अनाथालय में पांच बच्चों से यौन शोषण का आरोप, अधीक्षक हिरासत में

Tue, 17 Nov 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Allegations of sexual abuse of five children at an orphanage; superintendent in custody
पंचकूला। जिले के एक अनाथालय में बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले अधीक्षक पर पांच नाबालिग बच्चों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला 16 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने अधीक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बच्चों ने अलग से बातचीत करने की जताई इच्छा
16 नवंबर को डीएलएसए की टीम अनाथालय के निरीक्षण के लिए पहुंची थी। इस दौरान न्यायिक अधिकारी संस्थान में रह रहे बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी बीच तीन से चार बच्चों ने सीजेएम से अलग से मिलने और निजी तौर पर अपनी बात रखने की इच्छा जताई। बच्चों ने बताया कि उन्हें संस्थान में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी बात सुनने के बाद न्यायिक अधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लिया और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की चेयरपर्सन को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच
बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन और न्यायिक अधिकारी की मौजूदगी में पांच नाबालिग बच्चों ने अधीक्षक पर यौन शोषण के आरोप लगाए। शिकायत सुनने के बाद न्यायिक अधिकारी ने तुरंत डीसीपी से संपर्क किया और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की जांच टीम बाल निकेतन पहुंची और अधीक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि शिकायत करने वाले बच्चों पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्हें धमकी देने या प्रताड़ित करने की किसी भी कोशिश पर रोक लगाने को कहा गया है। फिलहाल पुलिस बच्चों के आरोपों की जांच कर रही है। अधीक्षक पर लगे आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed