फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Prime Minister appreciated the model of malaria prevention in Kurukshetra: Chief Minister

प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में मलेरिया के रोकथाम के मॉडल को सराहा : मुख्यमंत्री

Mon, 30 Dec 2024 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister appreciated the model of malaria prevention in Kurukshetra: Chief Minister
लोगों को संबो​धित करते सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद 
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में मलेरिया की रोकथाम के लिए हुए कार्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश ने सुना है। पीएम ने पूरे देश को बताया कि मलेरिया की रोकथाम के लिए कुरुक्षेत्र ने मॉडल प्रस्तुत किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा राज्य की तारीक की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-9 पंचकूला में रविवार को कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 14 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ के बारे में अवगत करवाया है। यह हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा हुआ अहम विषय है। महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित सत्संग में शिरकत की। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मंडल द्वारा अनेक सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लिया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी सोमांशु शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, महामंत्री परमजीत कौर, रंजीता मेहता, बूथ नंबर 96 अध्यक्ष अनुराधा पुरी, रमेश राणा, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed