फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations underway to develop Panchkula Sector-25 Part Three as a commercial sector

Panchkula News: पंचकूला सेक्टर-25 पार्ट थ्री को कमर्शियल सेक्टर के रूप में विकसित करने की तैयारी

Sat, 07 Feb 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to develop Panchkula Sector-25 Part Three as a commercial sector
पंचकूला। शहर के पांच सेक्टरों की सूरत बदलने की कवायद तेज हो गई है। सेक्टर-25 पार्ट थ्री को कमर्शियल सेक्टर के रूप में विकसित करने के लिए 15 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी दी गई है। परियोजना के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सड़क, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास करेगा। योजना लागू होने से सेक्टर-23, 24, 25, 26 और 27 को सीधा लाभ मिलेगा। कमर्शियल हब बनने के बाद इलाके में होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। अधिकारियों के मुताबिक, आधारभूत ढांचा मजबूत होते ही सेक्टर-25 पार्ट थ्री को चरणबद्ध तरीके से कमर्शियल गतिविधियों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पंचकूला के इस हिस्से को नया आर्थिक केंद्र मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कमर्शियल सेक्टर में क्या-क्या होगा
-सेक्टर-25 पार्ट थ्री को 30.36 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।
-रोड, पार्किंग व ग्रीन बेल्ट : 18.78 एकड़
-तीन होटल साइट (तीन एकड़ में)
-6 बेसमेंट के साथ 35 डबल स्टोरी शॉप
-8 बेसमेंट के साथ 86 शॉप-कम-ऑफिस
-6 बेसमेंट के साथ 48 बूथ

कमर्शियल सेक्टर को जोड़ेगा ब्रिज
सेक्टर-25 को सेक्टर-25 पार्ट थ्री से जोड़ने के लिए ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसका करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। ब्रिज 60 मीटर चौड़ा और 11 मीटर लंबा होगा। दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा पाथवे बनाया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 3.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ब्रिज बनने से सेक्टर-25 और 24 के लोगों को लाभ मिलेगा, साथ ही घग्गर नदी किनारे बने पार्क तक पहुंच भी आसान होगी।
विज्ञापन



सेक्टर-25 पार्ट थ्री को कमर्शियल सेक्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 18 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। जल्द ही सीवरेज, पानी, सड़क और बरसाती पानी की निकासी के कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सेक्टर-25 को जोड़ने वाला ब्रिज निर्माणाधीन है। एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed