{"_id":"6a9f1c7d30ce8752da080abc","slug":"preparations-underway-to-convert-the-sector-20-dispensary-into-a-24-hour-mini-hospital-panchkula-news-c-87-1-pk11015-141019-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-20 की डिस्पेंसरी को 24 घंटे के मिनी अस्पताल में बदलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-20 की डिस्पेंसरी को 24 घंटे के मिनी अस्पताल में बदलने की तैयारी
विज्ञापन
वार्ड-14 के पार्षद ने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को सौंपा मांगपत्र, स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 की सरकारी डिस्पेंसरी को 24 घंटे संचालित होने वाले मिनी अस्पताल में अपग्रेड करने की कवायद तेज हो गई है। इससे सेक्टर-20 और आसपास के क्षेत्रों की 50 हजार से अधिक आबादी को घर के नजदीक उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव में 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती के साथ जरूरी दवाइयों, प्राथमिक जांच और आपातकालीन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
सेक्टर-20 में बड़ी संख्या में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियां हैं। यहां कई बुजुर्ग दंपति अकेले रहते हैं। रात के समय अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिस्पेंसरी में रात के समय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से आपात स्थिति में उन्हें काफी राहत मिल सकती है।
प्रस्ताव के तहत डिस्पेंसरी में रात की शिफ्ट में डॉक्टर, 24 घंटे नर्सिंग स्टाफ, जरूरी दवाइयां और खून की जांच जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस की सुविधा का प्रस्ताव भी रखा गया है। इससे स्थानीय लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार मिलने के साथ सेक्टर-6 अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांसद को सौंपा मांगपत्र
वार्ड नंबर-14 के पार्षद राकेश गोयल ने हरियाणा से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। इसमें सेक्टर-20 और आसपास की 50 हजार से अधिक आबादी के लिए 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। पार्षद ने डिस्पेंसरी को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मिनी अस्पताल के रूप में विकसित करने का आग्रह किया।
स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने का भरोसा
पार्षद राकेश गोयल ने कहा कि राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने मांग को गंभीरता से सुना है और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई होगी।
राकेश गोयल, पार्षद, वार्ड नंबर-14, नगर निगम पंचकूला ने कहा, “सेक्टर-20 और आसपास की बड़ी आबादी को रात के समय चिकित्सा सुविधा के लिए दूर जाना पड़ता है। 24 घंटे की सुविधा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।”