फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations underway for rehabilitation of four colonies, encroachment removed from 17.5 acres of land

Panchkula News: चार कॉलोनियों के पुनर्वास की तैयारी, 17.5 एकड़ जमीन से हटाया अतिक्रमण

Wed, 21 Jan 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for rehabilitation of four colonies, encroachment removed from 17.5 acres of land
खड़क मंगोली में नए अध्याय की शुरुआत, आरसीसी कंपाउंडिंग वॉल का काम शुरू
विज्ञापन

फ्लैट निर्माण पर सरकार के अंतिम फैसले का इंतजार

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर की राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, खड़क मंगोली और भैसा टिब्बा के पुनर्वास की दिशा में अहम और निर्णायक पहल शुरू हो गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने खड़क मंगोली में साढ़े सत्रह एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए इसके चारों ओर आरसीसी कंपाउंडिंग दीवार का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। इस परियोजना पर करीब 70 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे एक माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अधिकारियों के अनुसार दीवार निर्माण पूरा होते ही सरकार इस भूमि पर प्रस्तावित पुनर्वास परियोजना के अगले चरण को लेकर अंतिम निर्णय ले सकती है। यहां चारों कॉलोनियों के पात्र निवासियों के लिए फ्लैट बनाए जाने की योजना है, हालांकि इस पर अंतिम मुहर सरकार को लगानी है। इस संबंध में करीब एक माह पूर्व प्रशासनिक स्तर पर बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन फिलहाल फाइल सरकार के पास लंबित है।
विज्ञापन


2023 में बना पुनर्वास का खाका, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था दौरा
पंचकूला को स्लम फ्री बनाने के उद्देश्य से खड़क मंगोली में पुनर्वास का विस्तृत प्रस्ताव वर्ष 2023 में तैयार कर एचएसवीपी ने मंजूरी के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास भेजा था। प्रस्ताव में वर्ष 2017 और 2018 के सर्वे में शामिल पात्र लोगों को फ्लैट देने पर सहमति बनी थी। खड़क मंगोली क्षेत्र में कुल 50 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जिसमें से एचएसवीपी अब तक साढ़े सत्रह एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लॉट बनाम फ्लैट, पुरानी मांग फिर उभरी

इंदिरा कॉलोनी निवासी डॉ. राम प्रसाद और वार्ड की पूर्व पार्षद उषा ने बताया कि वर्ष 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भजन लाल ने राजीव और इंदिरा कॉलोनी के पुनर्वास की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को एक-एक मरले का प्लॉट दिया जाना तय हुआ था। सरकार ने उस समय एक प्लॉट की कीमत मात्र 10 हजार रुपये निर्धारित की थी और फ्लैट का कोई प्रावधान नहीं था। उन्होंने बताया कि एचएसवीपी ने 1994 में एक कमेटी गठित कर सर्वे कराया था, जिसमें 5553 झुग्गियों का आंकलन हुआ और 4149 परिवारों को लाभार्थी के रूप में चिन्हित किया गया। इनमें से 3827 लोगों को प्लॉट दिए जाने थे। 2802 लोगों ने निर्धारित राशि भी जमा करवा दी थी, जबकि 306 लोगों को अलॉटमेंट लेटर तक जारी हो चुके थे। बावजूद इसके आज तक किसी को भी प्लॉट नहीं मिल पाया। जिस स्थान पर प्लॉट का कब्जा दिया जाना था, वह जमीन आज भी खाली पड़ी है।


कोट
शहर की कॉलोनियों का पुनर्वास खड़क मंगोली में किया जाएगा। साढ़े सत्रह एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त कर दी गई है और उसकी चारदीवारी करवाई जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जल्द ही पंचकूला को स्लम फ्री बनाने के लिए यहां फ्लैट निर्माण की मंजूरी देंगे। इसकी योजना 2023 में तैयार की गई थी।
-ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, हरियाणा

कोट
खड़क मंगोली में साढ़े 17 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर उसके चारों ओर आरसीसी कंपाउंडिंग दीवार का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
-उमेश कुमार, एसडीओ, एचएसवीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed