फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations underway for a special session of the Legislative Assembly in October to oppose the Seeds and Electricity Amendment Bills.

Panchkula News: बीज और बिजली संशोधन बिल के खिलाफ अक्तूबर में विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारी

Fri, 25 Sep 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for a special session of the Legislative Assembly in October to oppose the Seeds and Electricity Amendment Bills.
चंडीगढ़। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब भवन में किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से बैठक की। इस बैठक में अधिकतर मांगों पर सहमति बनी है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सरकार ने पानी के समझौते रद्द करने और बीज व बिजली संशोधन बिल के खिलाफ प्रस्ताव पास करने का आश्वासन दिया है। किसानों पर दर्ज पराली और पुलिस केस 15 अक्तूबर तक वापस लेने का भरोसा दिया गया है। रेलवे से जुड़े केस वापस लेने पर भी सहमति बनी है, जिस पर सूबा सरकार रेलवे के समक्ष यह मुद्दा उठाएगी।
विज्ञापन

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि आत्महत्या करने वाले किसानों और मजदूरों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का भरोसा मिला है। सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाने का आश्वासन दिया है, जिसमें बाकी बचे दो बैंकों को भी शामिल किया जाएगा। इससे किसानों पर कर्ज का बोझ कम होगा। पंजाब में गन्ने का रेट अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर होगा और इसका एलान जल्द किया जाएगा। शुगर मिलों के लगभग 3 करोड़ 65 लाख अगले सप्ताह हर हाल में जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य महत्वपूर्ण आश्वासन :

मंत्री ने कहा कि नई सहकारी समितियों के पंजीकरण पर कोई रोक नहीं है और वे हर हाल में पंजीकृत की जाएंगी। बैठक में किसानों ने सहकारिता में केंद्रीकरण का विरोध भी किया है। सरकार ने शंभू-खनौरी बॉर्डर पर हुए नुकसान का निपटारा जल्द करने का आश्वासन दिया है। आंदोलन के दौरान घायल और दिव्यांग हुए किसानों को जल्द मुआवजा मिलेगा।




लंबित मुद्दों पर चर्चा और चेतावनी :

शहीद हुए व्यक्तियों के परिवारों को दिल्ली किसान आंदोलन-1 की तर्ज पर मुआवजा और नौकरियां दी जाएंगी। कुल 23 सूत्री मांग पत्र पर विचार-विमर्श हुआ है। बिजली के स्मार्ट मीटर, नेशनल हाईवे के बकाये और पराली प्रदूषण कानूनों पर दोबारा बैठक होगी। पंधेर ने कहा कि वह बैठक से संतुष्ट हैं, पर अगर सरकार वादे पूरे नहीं करेगी तो वे संघर्ष को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed