{"_id":"6ac80165747b4b15c607b517","slug":"preparations-for-the-second-house-meeting-ahead-of-navratri-mayor-seeks-agenda-items-from-councilors-panchkula-news-c-87-1-pk11015-142395-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नवरात्र से पहले दूसरी हाउस मीटिंग तैयारी, मेयर ने पार्षदों से मांगे एजेंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नवरात्र से पहले दूसरी हाउस मीटिंग तैयारी, मेयर ने पार्षदों से मांगे एजेंडे
विज्ञापन
एचएसवीपी से जलापूर्ति और सीवरेज प्रबंधन सहित कुछ सेक्टरों की जिम्मेदारी मिलने के बाद विकास पर रहेगा फोकसपंचकूला। नगर निगम की दूसरी हाउस मीटिंग नवरात्र से पहले बुलाने की तैयारी है। इसके लिए सभी पार्षदों से उनके वार्डों से जुड़े विकास कार्यों के एजेंडे मांगे गए हैं। पहली हाउस मीटिंग 16 जून को हुई थी। मेयर श्याम लाल बंसल ने वार्डों में विकास और रखरखाव के कामों में तेजी लाने के लिए जल्द बैठक बुलाने का फैसला किया है। हाउस में प्रस्ताव पास होने के बाद संबंधित काम शुरू कराए जाएंगे।
निगम ने हाल ही में एचएसवीपी से जलापूर्ति और सीवरेज प्रबंधन सहित कुछ सेक्टरों की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली है। हालांकि इंजीनियरिंग विंग के लिए एचएसवीपी की ओर से पूरा पर्यवेक्षण स्टाफ और मशीनरी अभी तक हैंडओवर नहीं हुई है। काम प्रभावित न हो, इसके लिए निगम अस्थायी तौर पर दूसरे विभागों से मशीनरी उधार लेने या किराए पर लेने की योजना बना रहा है।
मेयर ने बताया कि मानसून खत्म होने के बाद शहर में पेड़ों की छंटाई और सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों व जंगली घास की सफाई कराई जा रही है। जिन सड़कों के टेंडर हो चुके हैं, वहां जल्द काम शुरू होगा। उनका कहना है कि शहरवासियों को निगम से काफी उम्मीदें हैं। हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास होने से विकास और मेंटेनेंस के कामों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
एफ एंड सीसी की बैठक 10 दिन में
नगर निगम कमिश्नर विनय कुमार ने बताया कि फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक अगले 10 दिन में बुलाई जाएगी। कमेटी के गठन के बाद चार प्रस्ताव निगम को प्राप्त हुए हैं। बैठक में एजेंडों की समीक्षा कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। कमेटी में वार्ड नंबर 13 के पार्षद दीपक गर्ग और वार्ड नंबर 12 की पार्षद अनुराधा पुरी सदस्य हैं।