फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations for International Yoga Day celebrations are in full swing, instructions to include students from 9th to 12th class

Panchkula News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल करने के निर्देश

Wed, 18 Jun 2025 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Preparations for International Yoga Day celebrations are in full swing, instructions to include students from 9th to 12th class
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक मंगलवार को सेक्टर-1 के लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें एडीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को एक टीम के रूप में काम कर योग दिवस पर भव्य समारोह आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस परेड ग्राउंड सेक्टर-5 में मनाया जाएगा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि इस योग समारोह में 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम में एंबुलेंस और चिकित्सक के अलावा ओआरएस के साथ पर्याप्त मात्रा में पेयजल का प्रबंध किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी सभी जरूरी व्यवस्था करें और नोडल अधिकारी सभी आवश्यक प्रबंध समय पर करवाना सुनिश्चित करें। योग कार्यक्रम में खेल, पुलिस और शिक्षा विभाग की अहम भूमिका होती है, इसलिए संबंधित अधिकारी अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि योग अभ्यास में भाग लेने वालों के लिए कैंपर और गिलास का प्रबंध किया जाए। गिलासों का निष्पादन करने के लिए निगम द्वारा कूड़ेदान का भी आवश्यक प्रबंध किया जाए। इसके अलावा सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेना सुनिश्चित करें। इसके अलावा विद्यार्थियों को लाने व ले जाने के लिए बसों का प्रबंध किया जाए। बागवानी विभाग के अधिकारी समारोह की डेकोरेशन का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 19 जून को ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम के गेट नंबर-1 से 2 तक सुबह 6 बजे मैराथॉन का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चे हाथों में बैनर, झंडे लेकर योग का संदेश देंगे। इसके बाद परेड ग्राउंड में योग का अभ्यास करवाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी करने के लिए आरडब्ल्यूए और रेजिडेंट्स वेलफेयर का सहयोग लिया जाए। 20 जून को फाइनल रिहर्सल होगी। इस बैठक में एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश विश्वनाथ, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, डीईईओ संध्या मलिक, जिला वन अधिकारी विशाल कौशिक, एक्साइज एंड टैक्सशेसन अधिकारी सेल्स अरुण कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंगला, जिला खेल अधिकारी नील कमल सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed