{"_id":"6144ee108ebc3ebd6d797b86","slug":"preparations-ambulances-and-team-of-doctors-will-be-stationed-24-hours-in-navratri-fair-a-decision-to-this-effect-was-taken-in-the-meeting-held-in-the-committee-room-of-shri-mata-mansa-devi-place-of-worship-board-pkl-office-news-pkl4271371127","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां : नवरात्र मेले में एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के समिति कक्ष में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां : नवरात्र मेले में एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के समिति कक्ष में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया
विज्ञापन
पंचकूला। नवरात्र मेले में स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्ट, पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को मेले के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश हुए हैं। उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के समिति कक्ष में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।
बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यतेंद्र सेन गुप्ता की अध्यक्षता में 7 से 14 अक्तूबर तक होने वाले अश्विन नवरात्र मेले के प्रबंधों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में यतेंद्र सेन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा कोविड-19 के निर्देशों के अनुसार ही अश्विन नवरात्र मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेेले में प्लास्टिक का प्रयोग न हो, इसके लिए भी हम सबको सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड का उद्देश्य है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों को मनसा देवी की तरफ आने वाली सभी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
24 घंटे उपलब्ध कराओ एंबुलेंस
उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को पर्याप्त संख्या में अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने के साथ सड़कों की रिकारपेटिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मेले के दौरान मंदिर परिसर के आसपास से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसीपी पंचकूला उमेद सिंह को मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती और मेले में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने को भी कहा।
विज्ञापन
परिवहन व्यवस्था होनी चाहिए दुरुस्त
उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को मेला परिसर में अस्थाई शौचालय, सफाई और स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में फॉगिंग, कीटाणुनाशक स्प्रे करवाने के भी निर्देश दिए। हरियाणा रोडवेज, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग और पंजाब रोडवेज को अपनी परिवहन की व्यवस्था को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुचारु करने के लिए कहा है। बैठक में नगर परिषद कालका की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के एसडीओ राकेश पाहुजा, काली माता मंदिर के सचिव पृथ्वी राज सिंह सहित स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम पंचकूला, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, वन विभाग, बागवानी, नगर निगम चंडीगढ़, नगर परिषद कालका, हरियाणा दुग्ध विकास सहकारी संघ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।