फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Two Farmer Producer Groups FPOs will be formed, DC held a meeting with the officers of Horticulture Department

तैयारी : दो किसान उत्पादिक समूह (एफपीओ) का होगा गठन, डीसी ने बागवानी विभाग के अधिकारियों से बैठक की

Sat, 29 Jan 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Two Farmer Producer Groups FPOs will be formed, DC held a meeting with the officers of Horticulture Department
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने लघु सचिवालय के सभागार में बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए भारत सरकार की महत्वकांशी योजना ‘सेंट्रल सेक्टर योजना’ पर चर्चा की।
विज्ञापन

इसके तहत देश में करीब 10 हजार और हरियाणा में प्रथम चरण में 147 किसान उत्पादिक समूह (एफपीओ) का गठन किया जाएगा। इसी कड़ी में पंचकूला में भी 2 किसान उत्पादिक समूहों का गठन किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले में पहले भी बागवानी विभाग की ओर से 19 एफपीओ का गठन किया जा चुका है। इनके माध्यम से किसानों को सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को 35 फीसदी से 90 फीसदी तक अनुदान राशि दी जाती है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से अदरक व हल्दी के क्षेत्र को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी विचार किया गया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अशोक कौ
शिक ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि अदरक के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभाग के माध्यम से अनुदान राशि बढ़ाने हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि सुरेन्द्र सिंह यादव, एलडीएम ब्रिजेश, पशुपालन विभाग के उप निदेशक अनिल बनवाला व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed