{"_id":"61ec60e170990347be057f09","slug":"preparation-tribute-will-be-paid-to-netaji-subhash-chandra-bose-by-singing-the-tunes-of-azad-hind-fauj-pkl-office-news-pkl4400179183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : आजाद हिंद फौज के तराने गाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी जाएगी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : आजाद हिंद फौज के तराने गाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी जाएगी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पंचकूला। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर भाजपा द्वारा जिलेभर में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि जिले के शहरी 51 वार्डों में और गांवों की 134 पंचायतों में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में आजाद हिंद फौज के तराने और वंदेमातरम गाकर नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
अजय शर्मा ने कहा कि आजादी के 75वें साल के अमृत महोत्सव में कम से कम 75 की संख्या में महिला-पुरुष एकत्रित होकर आजादी के तराने गाएंगे। देश के लिए स्वयं को बलिदान करने वाले जिन शहीदों को भुलाने का काम कांग्रेस ने किया है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनकी गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता सेक्टर-17 के वार्ड नंबर तीन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया वार्ड नंबर दो खड़क मंगोली में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कालका विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा और जिला महामंत्री वरिंदर राणा भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही हर वार्ड और पंचायत में होने वाले कार्यक्रमों में वहां रहने वाले प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता, जिलास्तरीय कार्यकर्ता, सांसद, मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, चेयरमैन शामिल होंगे।