फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation to provide education from KG to PG in one institution in Haryana

केजी से पीजी तक शिक्षा एक संस्थान में मुहैया कराने की तैयारी

Thu, 25 Feb 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Preparation to provide education from KG to PG in one institution in Haryana
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को केजी से पीजी तक शिक्षा एक ही संस्थान में मुहैया करवाने की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षा की ऐसी प्रणाली विकसित करें, जिससे बच्चों को एक छत के नीचे संपूर्ण शिक्षा मिले। दो ऐसे विश्वविद्यालय चिह्नित करें, जहां शुरू में यह सिस्टम लागू किया जा सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, जिला शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों और खंड शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निजी संस्थानों की मान्यता का सिस्टम बनाया जाए। इनकी निरंतर निगरानी करें ताकि वे मानकों पर खरा उतरें। सरकारी संस्थानों को फिर से चालू करवाया जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि नई शिक्षा नीति में वर्ष 2030 से अध्यापक के पास बीए, बीएड इंटीग्रेटेड होना अनिवार्य है। इस पर सीएम ने कहा कि इसके लिए वर्ष 2030 तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है, अगले साल से इस योजना पर काम शुरू किया जा सकता है। प्रदेश के तीन जिलों गुरुग्राम, झज्जर और कुरुक्षेत्र में ऐसे 10-10 स्कूल चिह्नित किए जाएं जहां इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स करने वाले विद्यार्थियों की इंटर्नशिप करवाई जा सके। नौकरी के दौरान प्रशिक्षण के अलावा भर्ती होने से पहले भी प्रशिक्षण अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशों में ड्राइवर, नर्स और टीचर जैसे पेशेवरों की अच्छी मांग है। ऐसे में इंटीग्रेटेड बीएड के साथ फॉरेन सर्विस जोड़कर नई परिकल्पना की जा सकती है ताकि विदेशों में मांग के अनुरूप मैनपावर की सप्लाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed