फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Thanks to the CM for forming a task force for the protection of cows, the chairman of Haryana Cow Service Commission said, there is tremendous happiness among the cow servants due to the formation of the Cow Protection Task Force.

तैयारी : गायों की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स बनाने पर सीएम का आभार जताया, हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष बोले, काउ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स के गठन से गो सेवकों में जबरदस्त खुशी है

Thu, 05 Aug 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Thanks to the CM for forming a task force for the protection of cows, the chairman of Haryana Cow Service Commission said, there is tremendous happiness among the cow servants due to the formation of the Cow Protection Task Force.
पंचकूला। प्रदेश में गायों की सुरक्षा के लिय टास्क फोर्स बनाए जाने पर हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। पत्रकारों से बातचीत में श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा में कॉउ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स के गठन से प्रदेश के हजारों लाखों गो भक्तों, गो रक्षकों, गो सेवकों में जबरदस्त खुशी है। उन्होंने बताया कि इससे गोवंश के प्रति गोकशी, गो तस्करी, गो मांस की बिक्री इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आरंभ में ही हरियाणा गो संरक्षण एवं गो संवर्धन एक्ट-2015 पारित किया। इसके अंतर्गत गोवंश को पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की गई और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान किया गया। चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि प्रदेश में बेसहारा गोवंश को गोशालाओं और नंदी शालाओं में आश्रय दिया जाता है। पांच वर्ष की अवधि में सभी पंजीकृत गोशालाओं में बिजली की दर दो रुपये प्रति यूनिट की जा चुकी है। इस मौके पर गो सेवा आयोग के सचिव डॉ. चिरंजन, गो सेवा आयोग के चेयरमैन के सलाहकार ओमप्रकाश गुप्ता, सतीश मंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed