फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Tender released, city toilets will be renovated soon, work allotted to Gondil Construction, Swarna Engineering

तैयारी : टेंडर जारी, शहर के शौचालयों का जल्द होगा नवीनीकरण, गोंडिल कंस्ट्रक्शन, स्वर्ण इंजीनियरिंग को अलॉट किया काम

Tue, 15 Feb 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Tender released, city toilets will be renovated soon, work allotted to Gondil Construction, Swarna Engineering
पंचकूला। शहर के विभिन्न सेक्टरों के शौचालयों के नवीनीकरण का काम जल्द शुरू हो जाएगा। नगर निगम पंचकूला द्वारा शहर के शौचालयों के नवीनीकरण के लिए अलग-अलग सेक्टरों में टेंडर अलॉट कर दिए गए हैं। कुछ सेक्टरों के टेंडर भी जारी किए जाने हैं। जानकारी के अनुसार सिविल वर्क के टेंडर लगाए जा गए हैं।
विज्ञापन

इसमें संबंधित कंपनियों द्वारा शौचालयों की टूट-फूट, पेंट, दरवाजे, टाइलें, शीट लगाने के काम किए जाएंगे। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल के अनुसार सेक्टर-25 में स्वर्ण इंजीनियरिंग को शौचालयों के नवीनीकरण का काम सौंपा गया है। इसके अलावा सेक्टर-2, 4, 16, 17, 20, 21 और 26 का काम गोंडिल कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। सेक्टर-11 और 19 का काम भी अलॉट कर दिया गया है। इन दोनों सेक्टरों में कुछ शौचालय काफी खस्ता हालत में थे, जिनका काम 1.42 लाख रुपये में किया जाना है।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद रिपोर्ट दें
मेयर ने सीएसआई अविनाश सिंगला को निर्देश दिए कि वह इन कंपनियों से तुरंत काम करवाना सुनिश्चित करें और काम के बाद निरीक्षण करके सर्टिफाइड रिपोर्ट भी दें। मेयर ने सीएसआई अविनाश सिंगला से कहा कि नगर निगम एरिया में शौचालयों की सफाई से संबंधित काम कर रही कंपनी के कार्यों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं पर भी कोताही मिलने पर तुरंत कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाकर दिखाया जाए और जुर्माना लगाया जाए। जिस भी एरिया से सफाई इत्यादि से संबंधित शिकायत आए, उसे तुरंत निपटाया जाए। मेयर ने निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक शौचालयों में सफाई सहित अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

गौरतलब है कि सिविल वर्क का काम लंबे से समय से लंबित था। इस कारण शौचालय की हालत काफी खस्ता हो रही है। शौचालयों में छतें, दरवाजे, और फर्श की टाइलें टूटी हुई हैं। कई जगहों पर टॉयलेट्स शीट भी टूटी हुई है। इन कंपनियों को निर्देश हैं कि जल्द से जल्द काम शुरू करें, खस्ताहाल शौचालय की हालत सुधारी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed