फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Republic Day celebrations will be celebrated at the Parade Ground, on January 21, 22 and 23, the rehearsal of the parade will be done at the venue itself.

तैयारी : परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह, 21, 22 व 23 जनवरी को परेड की रिहर्सल आयोजन स्थल पर ही की जाएगी

Fri, 07 Jan 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Republic Day celebrations will be celebrated at the Parade Ground, on January 21, 22 and 23, the rehearsal of the parade will be done at the venue itself.
पंचकूला। सेक्टर-1 लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारियोें की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त महावीर कौशिक ने की। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि परेड ग्राउंड सेक्टर-5 में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। बारिश की स्थिति में सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप के कनवेंशन हॉल को वैकल्पिक स्थल के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस, गृह रक्षी, आईटीबीपी, एनसीसी और स्कॉउट लोकतंत्र के प्रहरी मुख्य अतिथि के सम्मुख परेड में भाग लेंगे। वहीं स्कूलों के बच्चे पीटी शो में भाग लेंगे। इसके अलावा जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी छटा बिखेरेंगे। उन्होंने कहा कि इन सभी गतिविधियों में कोविड नियमों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन होगा रिहर्सल
21, 22 व 23 जनवरी को परेड की रिहर्सल आयोजन स्थल पर ही की जाएगी। वहीं 24 जनवरी को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी। इसका निरीक्षण उपायुक्त और पुलिस उपायुक्त संयुक्त रूप से करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिहर्सल के दौरान व समारोह के दिन परेड ग्राउंड में एक एंबुलेंस और दवाइयों सहित डॉक्टरों की टीम की तैनाती की जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा उनके विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित झांकियां तैयार करवाएं, जिन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें। उन्होंने एचएसवीपी और नगर निगम के अधिकारियों को ग्राउंड में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने, जनस्वाथ्य विभाग को पीने के पानी एवं अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने एवं शिक्षा विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विविधता लाने के निर्देश दिए।

18 जनवरी तक भेजें पुरस्कार के लिए सिफारिशें
उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं देने वाले तथा विभागीय स्तर पर अपनी ड्यूटी के अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग अपनी-अपनी सिफारिशें, बायोडाटा और किए गए विशेष कार्य के पूर्ण और स्पष्ट ब्योरा सहित 18 जनवरी तक भेजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एचएसवीपी की संपदा अधिकारी ममता शर्मा सहित सभी संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed